Advertisement

Updated April 24th, 2024 at 06:43 IST

उत्तर प्रदेश का वांटेड अपराधी थाईलैंड से गिरफ्तार, हिरासत में प्रेमिका

नोएडा पुलिस द्वारा कई मामलों में वांछित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भगोड़े कुख्यात अपराधी रवि नागर उर्फ रवि काणा को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया है।

Reported by: Digital Desk
Arrest
Arrest | Image:PTI
Advertisement

नोएडा पुलिस द्वारा कई मामलों में वांछित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भगोड़े कुख्यात अपराधी रवि नागर उर्फ रवि काणा को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि थाईलैंड के अधिकारियों ने नागर के साथ उसकी प्रेमिका काजल झा को भी हिरासत में ले लिया है। नागर और झा को थाईलैंड में पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘गौतमबुद्ध नगर पुलिस इंटरपोल और थाईलैंड के अधिकारियों के संपर्क में है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

इस साल जनवरी में नागर के देश से भागने के संदेह में उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।’’ अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को यहां उनके खिलाफ चल रहे मामलों की सुनवाई के लिए उचित कानूनी कार्यवाही के बाद नोएडा वापस लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : PM मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर आ गया AIMIM चीफ ओवैसी का बयान

Advertisement

यह भी पढ़ें : प्रचंड तापमान मचाएगा कोहराम? एशिया में जलवायु संकट का खतरा बढ़ा!

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 24th, 2024 at 06:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo