Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 12:44 IST

रामनवमी में हमले को लेकर CM योगी ने TMC को घेरा, बोले- सनातन आस्था को आहत करने की कुचेष्टा...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि सनातन आस्था को आहत करने की कुचेष्टा की जा रही है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kanak Kumari
CM Yogi
सीएम योगी | Image:Ani
Advertisement

लोकतंत्र के उत्सव लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग हो गई। पहले चरण की वोटिंग में 62.37 फीसदी मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश के 8 सीटों पर भी वोटिंग हुई। इसे लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ। सारे देश में कांग्रेस की मात और बार-बार मोदी सरकार है। वहीं रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल में निकाली गई शोभायात्रा पर जो हमला हुआ, उसे लेकर सीएम योगी ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार को घेरा।

सीएम योगी ने कहा, "लोकतंत्र के महापर्व में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ है। सारे देश में कांग्रेस की मात है। बार-बार मोदी सरकार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा का महौल अदभुत है। देश की आधी आबादी पूरी तरह मोदी जी के सुरक्षा को अंगीकार कर रही है। देश के साथ बीजेपी सशक्त राज्यों में सुरक्षा का माहौल देने का काम किया है।"

Advertisement

बंगाल में रामनवमी में हंगामे को लेकर क्या बोले सीएम योगी?

पश्चिम बंगाल में रामनवमी में हंगामे को लेकर सीएम योगी ने कहा, "...अभी राम नवमी का आयोजन संपन्न हुआ है। भाजपा शासित सभी राज्यों में  राम नवमी के उत्सव और शोभायात्राएं सकुशल संपन्न हुईं लेकिन पश्चिम बंगाल की TMC की सरकार के कारण वहां राम नवमी की शोभायात्राओं पर हमले हुए हैं, यानी सनातन आस्था को आहत करने की किस हद तक की कुचेष्टाएं हो रही हैं, यह एक बार फिर से वहां देखने को मिला है। हमें नहीं भूलना चाहिए की सुशासन की पहली शर्त कानून का शासन है और मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने देश में और भाजपा की राज्य सरकारों ने भी सुरक्षा का बेहतर माहौल देने का काम कया है।"

इसे भी पढ़ें: LIVE UPDATES/ India News: महाराष्ट्र में PM मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में NDA के पक्ष में हुई वोटिंग 

Advertisement

Published April 20th, 2024 at 11:50 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo