Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 17:32 IST

EVM पर सवाल उठाने वाले क्यों लड़ रहे है चुनाव? विपक्ष पर बरसे RLD प्रमुख जयंत चौधरी

RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने विपक्ष द्वारा EVM पर सवाल उठाए जाने पर कहा, वे चुनाव क्यों लड़ रहे हैं? उन्हें बस देश में एक नकारात्मक रवैया अपना रहे हैं।

Reported by: Rupam Kumari
jayant chaudhary
जयंत चौधरी | Image:x/rld
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का 'महारण' शुरू हो गया है। 19 अप्रैल, शुक्रवार को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। भारी सुरक्षा के बीच लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे। इस बीच बाकी चरणों के लिए सभी दलों की ओर से प्रचार-प्रसार भी जारी है। प्रचार के दौरान EVM के मुद्दे को भी विपक्ष द्वारा उठाया जा रहा है। इस पर RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला।

बागपत में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि जो लोग EVM पर सवाल उठाते रहे हैं वो चुनाव क्यों लड़ रहे हैं? जिनेक पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है कोई एजेंडा नहीं है वही EVM खराब है, लोकतंत्र है नहीं, संविधान खत्म हो जाएगा जैसे मुद्दे को उठा रहे हैं। इस तरह का डर जनता को दिखा रहा है नकारात्मकता फैला रहे हैं। मगर इसका कोई लाभ विपक्ष को नहीं मिलने वाला है।

Advertisement

EVM पर सवाल उठाने वालों को जयंत का जवाब

RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने विपक्ष द्वारा EVM पर सवाल उठाए जाने पर कहा, वे चुनाव क्यों लड़ रहे हैं? वे एक नकारात्मक रवैया अपना रहे हैं। उनका कोई एजेंडा नहीं है, दूसरी ओर NDA एक स्पष्ट विजन के साथ काम कर रही है। पहले से यह कहना कि EVM खराब है, यह इनके हारने के बहाने हैं।

Advertisement

NDA के पास स्पष्ट विजन है-जयंत चौधरी

जयंत चौधरी ने NDA की विजन पर बात करते हुए कहा कि, NDA एक स्पष्ट विजन के साथ काम कर रही है। हम एक पॉजिटिव एजेंडा लेकर चल रहे हैं। किसान के साथ न्याय हो, नोजवानों को रोजगार कैसे मिलेगा हम इस पर काम रही है। हमारे मेनिफेस्टो में देश के विकास की बात की गई तो विपक्ष  EVM का बहाना बनाकर बैठा है। 

यह भी पढ़ें: छगन भुजबल का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
 

Advertisement

Published April 19th, 2024 at 17:13 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo