Advertisement

Updated April 18th, 2024 at 14:05 IST

केरल के मुख्यमंत्री ने लाल सिंह की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस पर किया हमला

Kerala: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लाल सिंह की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस पर हमला किया है।

Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन | Image:ANI
Advertisement

Kerala: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर लोकसभा क्षेत्र से चौधरी लाल सिंह को मैदान में उतारने के लिए कांग्रेस पर हमला बोला। सिंह ने बलात्कार के एक चर्चित मामले के आरोपियों का कथित रूप से समर्थन किया था।

केरल में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता चौधरी लाल सिंह ने जनवरी 2018 में कठुआ में आठ वर्षीय किशोरी के बलात्कार और हत्या के आरोपियों के समर्थन में एक रैली में भाग लिया था।

Advertisement

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस संघ परिवार के खिलाफ कड़ा रुख नहीं अपना रही है।" कठुआ जिले के रहने वाले 65 वर्षीय सिंह पिछले महीने दिल्ली स्थित मुख्यालय में कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए थे। उन्हें जम्मू-कश्मीर के उधमपुर संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।

वर्ष 2004 और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर दो बार उधमपुर लोकसभा सीट जीतने वाले सिंह 2014 में पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वह जम्मू-कश्मीर में पिछली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)-भाजपा सरकार में मंत्री भी थे। पीडीपी और भाजपा गठबंधन की सरकार जून 2018 में राष्ट्रीय पार्टी के गठबंधन से अलग होने के बाद गिर गई थी।

Advertisement

सरकार गिरने से कई महीने पहले सिंह ने जनवरी 2018 में कठुआ में आठ वर्षीय लड़की के बलात्कार और हत्या के आरोपियों के समर्थन में एक रैली में भाग लेने पर हुए हंगामे के बाद भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने रैली में अपनी भागीदारी का बचाव करते हुए कहा कि वह स्थिति को शांत करने के लिए वहां गए थे।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में पहले चरण में 12 लोकसभा सीटों पर मतदान कल, तैयारियां पूरी

Advertisement

Published April 18th, 2024 at 14:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

18 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo