Advertisement

Updated April 18th, 2024 at 12:20 IST

'राहुल गांधी भविष्य में समुद्र पार किसी स्थान से चुनाव लड़ना...', MP CM का कांग्रेस नेता पर तंज

यादव ने चुटकी लेते हुए कहा, 'वह हमारे धर्म का अपमान करते थे, युवा शक्ति और महिलाओं का अपमान करते थे। वह उत्तर प्रदेश से चुनाव हारने के बाद भाग गए।'

Reported by: Ravindra Singh
Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव का तंज | Image:R bharat
Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि भविष्य में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समुद्र पार कर किसी अन्य जगह से चुनाव लड़ना पड़ सकता है, क्योंकि उन्हें देश में सुरक्षित सीट नहीं मिलेगी। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार समाप्त होने के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में यादव ने कहा कि गांधी पिछली बार उत्तर भारत में अपनी सीट अमेठी नहीं बचा सके थे।

यादव ने चुटकी लेते हुए कहा, 'वह हमारे धर्म का अपमान करते थे, युवा शक्ति और महिलाओं का अपमान करते थे। वह उत्तर प्रदेश से चुनाव हारने के बाद भाग गए और दक्षिणी राज्य पहुंच गए...भविष्य में उन्हें समुद्र पार करना पड़ सकता है और कहीं और से चुनाव लड़ना पड़ सकता है।' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने नक्सलवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और गरीबी से सफलतापूर्वक निपटा है।

Advertisement

सनातन धर्म के लिए ये सबसे बेहतरीन समय

उन्होंने कहा, 'यह सनातन धर्म के लिए सबसे अच्छा वक्त है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लिया बल्कि अबू धाबी में एक मंदिर का उद्घाटन भी किया।' मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि भाजपा इसबार छिंदवाड़ा समेत मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट जीतने जा रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा राज्य की एकमात्र सीट थी जिसपर कांग्रेस विजयी हुई थी।

Advertisement

छिंदवाड़ा पर भी BJP की जीत का दावा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रदेश में फैले नक्सलवाद, भ्रष्टाचार, आतंकवाद और गरीबी से निजात दिलाने में जनता को उबारा है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी छिंदवाड़ा सहित एमपी की सभी लोकसभा सीटों पर अपनी जीत दर्ज करने जा रही है। इसके पहले साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मध्य प्रदेश की एकमात्र छिंदवाड़ा की लोकसभा सीट जीती थी।  
 

Advertisement

Published April 18th, 2024 at 12:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

16 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo