Advertisement

Updated April 17th, 2024 at 21:09 IST

राजस्थान में पहले चरण के मतदान के लिए थमा प्रचार-प्रसार को शोर, 19 अप्रैल को मतदान

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 12 लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान के लिए प्रचार अभियान का शोर बुधवार शाम छह बजे थम गया।

first phase voting on 19th April
first phase voting on 19th April | Image:PTI/ Representational
Advertisement

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 12 लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान के लिए प्रचार अभियान का शोर बुधवार शाम छह बजे थम गया। इन सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा और नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में मतदान के अंतिम 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार गतिविधियां बुधवार शाम छह बजे से थम गईं।

राज्य की जिन 12 लोकसभा सीट पर पहले चरण में मतदान होना है उनमें से सीकर, चुरू एवं नागौर की सीट भी है जहां मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। कांग्रेस ने सीकर सीट गठबंधन सहयोगी माकपा के लिए छोड़ी है। इस सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद सुमेधानंद सरस्वती उम्मीदवार हैं तो माकपा की ओर से पूर्व विधायक अमराराम मैदान में हैं। सीकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गृहनगर है। सीकर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीट में से पांच कांग्रेस के पास हैं जबकि तीन पर भाजपा के विधायक हैं। अमराराम दांतारामगढ़ और धोद से विधायक रह चुके हैं। फलस्वरूप सीकर भाजपा के लिए कड़ी चुनौती वाली सीट बन गई है।

Advertisement

इसी तरह चूरू लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मौजूदा सांसद राहुल कस्वां को मैदान में उतारा है। भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद राहुल कस्वां को टिकट देने से इनकार कर दिया। दो बार के राहुल सांसद कस्वां पैरालंपिक पदक विजेता भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। चूरू पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का गृहनगर है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राठौड़ के कारण ही राहुल कस्वां को टिकट नहीं मिला। राहुल कस्वां उन मौजूदा सांसदों में से हैं जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।

राज्य की नागौर लोकसभा सीट पर जाट समाज के ही दो नेता आमने-सामने हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल भाजपा की ज्योति मिर्धा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। बेनीवाल का मुकाबला एक बार फिर ज्योति मिर्धा से होगा। ज्योति मिर्धा ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और बेनीवाल से हार गईं।

Advertisement

2024 के लोकसभा चुनाव में बेनीवाल ने विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया है और ज्योति मिर्धा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। ज्योति मिर्धा 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार और अपने चाचा हरेंद्र मिर्धा से हार गई थीं।

कांग्रेस ने अपना चुनाव अभियान मुख्य रूप से दो मुख्य मुद्दों- महंगाई एवं बेरोजगारी तथा अपने चुनाव घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' पर केंद्रित किया। पार्टी ने इस घोषणा पत्र में 30 लाख रिक्त सरकारी पद भरने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी का वादा किया है। भाजपा ने तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर कांग्रेस पर हमला बोला। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को लेकर भी प्रचार किया।

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने कई चुनावी सभाएं कीं, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया और कई रैलियां कीं। उन्होंने दौसा में रोड शो भी किया। केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित ने जयपुर और कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने अलवर में रोड शो किया।

इसी तरह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के पक्ष में कई जगह सभाएं कीं। राजस्थान में कुल 25 लोकसभा सीट हैं। साल 2014 और 2019 के दो आम चुनाव में ये सभी सीट भाजपा ने जीतीं।

Advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूचियों के अनुसार, सामान्य मतदाता 2,53,15,541 हैं, जिनमें 1,32,89,538 पुरुष, 1,20,25,699 महिलाएं एवं 304 तृतीय लिंगी हैं। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 18 से 19 वर्ष की उम्र के 7,98,520 नये मतदाता लोकसभा चुनाव में पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। शुक्रवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। पहले चरण में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा सीट पर मतदान होगा। राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे। दूसरे चरण में 13 सीट-- टोंक, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: लंदन से पढ़ाई, विरासत में मिली राजनीति... इकरा हसन की सियासत में एंट्री

Advertisement

Published April 17th, 2024 at 21:09 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo