Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 15:10 IST

लोस चुनाव : तमिलनाडु के राज्यपाल रवि, मुख्यमंत्री स्टालिन समेत प्रमुख हस्तियों ने मतदान किया

तमिलनाडु में राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन समेत कई नेताओं और प्रमुख हस्तियों ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने-अपने मतदान केंद्रों में व

Your Vote is to Elect a Humane Prime Minister, Says Tamil Nadu CM MK Stalin
सीएम स्टालिन | Image:PTI
Advertisement

तमिलनाडु में राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन समेत कई नेताओं और प्रमुख हस्तियों ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने-अपने मतदान केंद्रों में वोट डाला।

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने यहां एक मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम और ई. के. पलानीस्वामी तथा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मतदान किया।

Advertisement

रवि तथा स्टालिन ने लोगों से अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का निर्वहन करने का अनुरोध किया।

स्टालिन, उनकी पत्नी दुर्गा स्टालिन, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) नेता कनिमोई, भारतीय जनता पार्टी के नेता एल. मुरुगन और तमिलिसाई सौंदरराजन ने भी यहां मतदान किया।

Advertisement

कनिमोई थूथुकुडी, मुरुगन नीलगिरी और सौंदरराजन दक्षिण चेन्नई से चुनाव लड़ रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्रियों पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम ने अपने गृह जिलों क्रमश: सलेम और थेनी में मतदान किया।

Advertisement

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पलानीवेल थियागा राजन ने मदुरै में मतदान किया। अनुभवी कम्युनिस्ट नेता आर नल्लाकन्नू और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में मतदान किया।

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलई ने करुर जिले में अपने पैतृक गांव में मतदान किया और नाम तमिलार काची के शीर्ष नेता सीमन ने चेन्नई में नीलंकराई में मतदान किया। पट्टाली मक्कल कांची (पीएमके) की धर्मापुरी से उम्मीदवार सौम्या अंबुमणि ने तिंदिवनम में मतदान किया।

Advertisement

अनुभवी अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम संस्थापक कमल हासन ने चेन्नई के तिनामपेट में वोट डाला। वह लोकसभा चुनाव में द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन के लिए प्रचार कर रहे हैं।

रजनीकांत, इलैयाराजा और अजित कुमार समेत प्रमुख हस्तियों ने सुबह-सुबह मतदान किया।

Advertisement

फिल्म कलाकार तृषा, धनुष, मंसूर अली खान, गीतकार वैरामुथु तथा तमिल फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने भी अपने-अपने मतदान केंद्र पर वोट डाला। मंसूर अली खान वेल्लोर में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

तमिलनाडु में सभी 39 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है।

Advertisement

पड़ोसी पुडुचेरी में एआईएनआरसी संस्थापक व मुख्यमंत्री एन. रंगासामी दुपहिया वाहन पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने बताया कि सलेम में दो बुजुर्ग मतदाताओं की मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक रिपोर्ट मांगी गयी है।

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 19th, 2024 at 15:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

16 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo