Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 23:11 IST

शॉपिंग सेंटर के शौचालय में महिला वकील से छेड़छाड़, जान से मारने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra News: दक्षिण मुंबई में एक शॉपिंग सेंटर के शौचालय के अंदर 35-वर्षीया महिला वकील को मारने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Reported by: Digital Desk
Molestation
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image:shutterstock
Advertisement

Maharashtra News: दक्षिण मुंबई में एक शॉपिंग सेंटर के शौचालय के अंदर 35-वर्षीया महिला वकील से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उसे मारने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे लोकमान्य तिलक मार्ग पर स्थित अशोक शॉपिंग सेंटर में हुई, जहां पीड़िता का कार्यालय है।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘सुबह लगभग साढ़े सात बजे, वह (महिला वकील) शॉपिंग सेंटर के शौचालय में गई। जब उसने अंदर 21-वर्षीय व्यक्ति को देखा तो उसे वहां से जाने के लिए कहा। आरोपी ने ऐसा दिखावा किया कि जैसे वह जा रहा हो, जिसके बाद वह शौचालय के अंदर चली गई।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘जब वह बाहर आई, तो उसे उस आदमी को दरवाजे पर खड़ा पाया। उसने शौचालय का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और मदद के लिए शोर मचाने पर उसे जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता उसे धक्का देकर किसी तरह से वहां से भागने में सफल रही।’’

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आजाद मैदान थाने को सूचना मिलने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है, जिसकी पहचान रमाशंकर गौतम उर्फ संदीप पांडे के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी पास के एक कार्यालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है। हमने उस पर हत्या के प्रयास, गलत तरीके से रोकने, हमला करने और अन्य अपराधों का आरोप लगाया है।’’

Advertisement

उन्होंने बताया कि एक अदालत ने आरोपी को 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ेंः बिहार में पहले चरण में 50 फीसदी से भी कम मतदान, NDA या महागठबंधन- जानिए देशभर में किधर की चल रही हवा

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 19th, 2024 at 23:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo