Updated August 6th, 2020 at 08:01 IST
BMC पर बरसे बिहार के DGP; कहा- SC की टिप्पणी के बाद भी विनय तिवारी को क्वारंटीन से नहीं किया मुक्त
बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने BMC पर जमकर हमला बोला है।
Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत केस में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में मामले की जांच करने मुंबई पहुंचे बिहार के IPS विनय तिवारी को क्वारंटीन करने का भी मामला उठा। जिसपर कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा गया कि बिहार के IPS विनय तिवारी को मुंबई में ज़बरदस्ती क्वारंटीन किया जाना ग़लत है। वही अब बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने BMC पर जमकर हमला बोला है।
बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भी BMC ने IPS विनय तिवारी को क्वारंटीन से मुक्त नहीं किया है। बता दें, DGP ने BMC पर सुप्रीम कोर्ट की भी परवाह नहीं करने का आरोप लगाया है।
DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ये गम्भीर टिप्पणी की गयी है कि बिहार के IPS विनय तिवारी को मुंबई में ज़बरदस्ती क्वारंटीन किया जाना ग़लत है फिर भी BMC ने उन्हें अभी तक मुक्त नहीं किया है। वे सुप्रीम कोर्ट की भी परवाह नहीं करते! अब इसको आप क्या कहेंगे??? अफ़सोस!''
आपको बता दें, पटना में दर्ज FIR को अब CBI को सौंप दिया गया है। पूरे मामले की जांच अब CBI ही करेगी। जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराए गए मामले की सीबीआई जांच कराने हेतु राज्य सरकार की अनुशंसा को केंद्र ने स्वीकार कर लिया है। इसके लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद। आशा है कि अब बेहतर जांच हो सकेगी और न्याय मिल सकेगा।'
सुशांत मामले में ED ने रिया को भेजा समन
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ति को समन जारी किया है। ईडी ने रिया चक्रवर्ती को उसके मुंबई स्थित पुराने पते और ईमेल के जरिए समन भेजा है। ईडी की मुंबई ब्रांच रिया से तीन चरणों में पूछताछ करेगी। जिसको लेकर ईडी ने बाकायदा सवालों की लिस्ट तैयार की है।
Advertisement
Published August 6th, 2020 at 08:01 IST