Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 18:40 IST

Breaking: झारखंड के चतरा में NTPC के टंडवा प्लांट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

झारखंड के चतरा जिले में एनटीपीसी के टंडवा प्लांट में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Reported by: Rupam Kumari
Jharkhand  NTPC Plant Fire
NTPC प्लांट में आग | Image:ANI
Advertisement

झारखंड के चतरा जिले में एनटीपीसी के टंडवा प्लांट में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां मौजूद है। आग बुझाने का प्रयास जारी है। 

चतरा जिले के टंडवा में सचालित NTPC प्लांट में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने की घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। प्लांट के कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फायर ब्रिग्रेड को आग लगने की घटान की जानकारी दी गई। जिसके बाद मौके पर कई दमकल गाड़ियां पहुंची।

Advertisement

NTPC प्लांट में लगी भीषण आग

टंडवा प्लांट में आग लगने की घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आग कितनी भीषण है। आसमान में काले धुएं का गुब्बार छा गया है। आग लगते ही पूरा क्षेत्र काले धुएं से भर गया। आग की बड़ी-बड़ी लपटे प्लांट से उठ रही थी।

Advertisement

लाखों का सामान जलकर खाक

नेशनल थर्मर पावर कॉरपोरेशन (NTPC) के प्लांट में इतनी भीषण आग कैसी लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर संभावना जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। अगलगी की घटना में प्लांट को लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने का प्रयास अब भी जारी है। 

यह भी पढे़ें: BREAKING: पुणे के शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर
 

Advertisement

 

Advertisement

Published April 19th, 2024 at 17:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo