Advertisement

Updated April 18th, 2024 at 16:35 IST

बिहार के लाल ने मां को किया था वादा- 30 को लौटूंगा... J&K में आतंक की गोली ने सुला दी मौत की नींद

अनंतनाग में आतंकवादियों द्वारा गोली मारकर बिहार के प्रवासी मजदूर राजा शाह की हत्या कर दी गई। अब उसके शव को बिहार स्थित बांका में उसके घर लाया जा रहा है।

Reported by: Rupam Kumari
Bihari laborer murdered in Anantnag
Bihari laborer murdered in Anantnag | Image:ANI
Advertisement

घाटी में एक बार फिर प्रवासी मजदूर को आतंकियों ने अपना शिकार बनाया है। बुधवार,17 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक और प्रवासी मजदूर की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जबलीपोरा बिजबेहेड़ा में बिहार के कुछ लोगों पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है। जिस मजदूर की मौत आतंकियों की गोली से हुई वो बिहार के बांका का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद कई आला-अधिकार बांका में मजदूर के घर पहुंच रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के जबलीपोरा बिजबेहेड़ा में बुधवार देर शाम को बिहार के गैर स्थानीय लोगों पर आतंकवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान बिहार का एक मजदूर को गोली लगने से बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, उस शख्स ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसकी पहचान बिहार के बांका निवासी राजा शाह के रूप में हुई  जो जबलीपोरा में मजदूरी का काम करता था।

Advertisement

बेटे ने कहा था 30 तारीख को घर आएगा-राजा शाह की मां

बांका में राजा शाह के परिवार को जैसे ही उनके मौत की सूचना मिली सब आहत हो गए। परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा था कि वो अब कभी वापस नहीं आएगा। कश्मीर में आतंकियों की गोली के शिकार हुए राजा शाह की मां ने कहा वह मेरा छोटा बेटा था। उसने कहा उसने कहा था कि वह 30 तारीख को घर आएगा। मगर उसके पहले इतनी बड़ी घटना हो गई। रात को हमें मिला कॉल आया की बेटे की मौत हो गई। हम सरकार से मदद की उम्मीद रखते हैं। हमारे पीछे कोई नहीं है।

Advertisement

राजा शाह के घर पहुंचीं सर्कल अधिकारी

अनंतनाग में आतंकवादियों द्वारा गोली मारकर बिहार के प्रवासी मजदूर राजा की हत्या पर, रजौन सर्कल अधिकारी कुमारी सुषमा ने बताया, "जिला प्रशासन की ओर से हम यहां आए हैं। अंतिम संस्कार के लिए हमें कहा गया है कि हम इनका सहयोग करें। फिलहाल हमें जानकारी मिली है कि शव वहां से भेजा जाएगा। शव यहां पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

CM नीतीश ने भी बिहारी मजदूर की मौत पर जताया दुख

बिहारी मजदूर की कश्मीर में मौत पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दुख जताया है। CM नीतीश ने X पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए आतंकी हमले में बिहार के बांका जिले के रहने वाले श्रमिक राजू शाह जी की मृत्यु दुःखद। मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।

Advertisement

घटना के बाद इलाके में दहशत

वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में हुई है जहां तीसरे चरण में 7 मई को मतदान है। घटना के बाद इलाके में रहने वाले प्रवासी लोग काफी डरे हुए हैं। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में बिहार के युवक को गोली मारने पर तेजस्वी यादव की आई पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा
 

Advertisement

Published April 18th, 2024 at 16:18 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

15 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo