Advertisement
LIVE-BLOG

Updated April 20th, 2024 at 17:42 IST

LIVE UPDATES/ India News: महाराष्ट्र में PM मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में NDA के पक्ष में हुई वोटिंग

India News Live: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 62.37 फीसदी वोट हुई। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक और महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं।

Reported by: Kanak Kumari
PM Modi
पीएम मोदी | Image: PTI
5: 40 IST, April 20th 2024

बेंगलुरु में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "2014 और 2019 में आपने रिकॉर्ड मतों से जीताकर जो मजबूत सरकार बनाई उसने देश को मजबूत बनाया। तब दुनिया भारत को 'नाज़ुक' देशों में गिनती थी। दुनिया सोचती थी कि भारत खुद को डूबेगा हमें भी ले डूबेगा... एक वह समय था, एक आज का समय है... आज सारे देश भारत से दोस्ती करना चाहते हैं, आज भारत में रिकॉर्ड निवेश हो रहा है..."


 

2: 23 IST, April 20th 2024

India News Live: कर्नाटक के हुबली में लिंगायत संत दंगलेश्वर स्वामीजी और अन्य लोगों ने हुबली हत्या की घटना पर विरोध प्रदर्शन किया।

#WATCH | Hubballi, Karnataka: Lingayat seer Dingaleshwara Swami and other seers held a protest over the Hubballi murder incident. pic.twitter.com/zNRYc8nJ7I

— ANI (@ANI) April 20, 2024

Advertisement
1: 07 IST, April 20th 2024

India News Live: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा चुनाव की रैली को संबोधित करने के लिए महाराष्ट्र के परभणी पहुंचे हैं। महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने इससे पहले पीएम मोदी महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनता के बीच पहुंचे। वहां पर उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया और फिर परभणी पहुंचे। परभणी में उन्होंने कहा कि ये तो मोदी है घर में घुस कर मारता है की चर्चा होने लगी।  (पूरी खबर यहां पढ़ें)

12: 00 IST, April 20th 2024

India News Live: LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "बिहार में मत प्रतिशत घटने का बहुत बड़ा कारण ये रहा कि जिस तरीके से विपक्ष के कैडर को अपनी हार पर ज्यादा विश्वास है, जिस तरीके से वे मानते हैं कि हमारे बाहर निकलने के बाद भी हमारा प्रत्याशी नहीं जीतने वाला है। ये बड़ा कारण रहा जिस कारण से मत प्रतिशत बिहार में थोड़ा कम रहा। विपक्ष में कोई चेहरा नहीं है, उनको पता ही नहीं है कि हम किसके लिए वोट करने जा रहे हैं।"

Advertisement
11: 58 IST, April 20th 2024

India News Live: राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस के शहजादे को भी वायनाड में संकट दिख रहा है। शहजादे और उनकी टोली 26 अप्रैल को वायनाड में वोटिंग का इंतजार कर रही है। जैसे ही वहां 26 अप्रैल को वहां वोटिंग पूरी हो जाएगी, ये शहजादे के लिए एक और सुरक्षित सीट घोषित कर देंगे...जैसे इन्हें अमेठी छोड़ना पड़ा मान कर चलिए वे अब वायनाड भी छोड़ेंगे। कांग्रेस का ये परिवार आजादी के बाद पहली बार खुद कांग्रेस को ही वोट नहीं देगा। क्योंकि जहां वो रहते हैं, वहां कांग्रेस का उम्मीदवार ही नहीं है। जिस परिवार के भरोसे कांग्रेस चलती है, वो परिवार खुद कांग्रेस को वोट नहीं दे पाएगा।"

11: 57 IST, April 20th 2024

India News Live: लोकतंत्र के उत्सव लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग हो गई। पहले चरण की वोटिंग में 62.37 फीसदी मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश के 8 सीटों पर भी वोटिंग हुई। इसे लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ। सारे देश में कांग्रेस की मात और बार-बार मोदी सरकार है। वहीं रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल में निकाली गई शोभायात्रा पर जो हमला हुआ, उसे लेकर सीएम योगी ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार को घेरा। (पढ़ें पूरी खबर)

Advertisement
11: 20 IST, April 20th 2024

India News Live: पीएम मोदी चुनावी रैली में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र पहुंचे हैं। महाराष्ट्र में पीएम मोदी रैली को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव हो गया। मतदान NDA के पक्ष में हुआ है।

11: 06 IST, April 20th 2024

India News Live: जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिका राउज एवेन्यू कोर्ट से वापस ले ली है। आप नेता ने ये याचिका लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अर्जी डाली थी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली शराब घोटाला के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मनीष सिसोदिया की नियमित जमानत पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 30 अप्रैल को फैसला सुनाएगा। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

Advertisement
10: 00 IST, April 20th 2024

India News Live: पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने कहा, "तेजस्वी यादव 2 बार उपमुख्यमंत्री रहे और उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने पूर्णिया, सुपौल के लिए क्या किया? उनका विकास में योगदान है या नहीं? यहां का चुनाव पप्पू यादव नहीं लड़ रहा बल्कि यहां का चुनाव पूर्णिया की जनता लड़ रही है।"

8: 38 IST, April 20th 2024

India News Live: लोकसभा चुनाव सामने आते ही बिहार में नेताओं को अचानक से गरीबी, भूखमरी, रोजगार, निवेश और पलायन की समस्या नजर आने लगी। तभी तो बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, "आज भागलपुर में हमारी राहुल गांधी के साथ रैली है। पूरा INDIA गठबंधन एक साथ है। हम एक साथ काम कर रहे हैं। बिहार इस बार अच्छे परिणाम हमारे पक्ष में देने का काम करेगा...बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, बिहार में निवेश का मुद्दा सबसे बड़ा है। बिहार में कारखाने लगने चाहिए। पलायन का मुद्दा है...केंद्र सरकार बहाली नहीं निकाल रही है। सबसे ज्यादा बहाली सेना और रेलवे में निकलती थी वे चौपट हो गया है। 8-10 साल से रेलवे में कोई अच्छी बहाली नहीं निकली है।"
 

Advertisement
8: 33 IST, April 20th 2024

India News Live: अमित शाह के पटना दौरे पर निशाना साधते हुए RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "अमित शाह पहले भी आए थे जब नीतीश कुमार उनके साथ नहीं थे, तब कहते थे 'नीतीश बाबू आपके लिए दरवाजे हमेशा के लिए बंद हैं, खुल गए'। ये लोग झुठ्ठा पार्टी है। इनकी कथनी और करनी में भारी अंतर है। इनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जितना इनके(भाजपा) नेता आएंगे उतना हमारा वोट बढ़ेगा।"

8: 31 IST, April 20th 2024

India News Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो रैली को भी संबोधित करेंगे।  

Advertisement
7: 56 IST, April 20th 2024

India News Live: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में 62.37 फीसदी मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट पर 68.27%, तमिलनाडु सीट पर 69.46% और धर्मपुरी में 81.48% वोटिंग हुई।

Published April 20th, 2024 at 07:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo