Advertisement

Updated April 23rd, 2024 at 10:56 IST

Weather Update: दिल्‍ली-NCR में आसमान से बरसेगी 'आग', 40 के पार जाएगा पारा

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अप्रैल में इस बार थोड़ी गर्मी से राहत मिली इसी बीच अब मौसम विभाग ने अगले दिन तीन भीषण गर्मी होने की आशंका जताई है।

Reported by: Nidhi Mudgill
temperature
दिल्ली का तापमान | Image:Shutterstock
Advertisement

Delhi Weather News: दिल्ली- एनसीआर के लोगों को अप्रैल में इस बार थोड़ी गर्मी से राहत मिली इसी बीच अब मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में भीषण गर्मी होने की आशंका जताई है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आस पास के लोगों को गर्मी के लिए तैयार रहने की जरूरत है। वहीं आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार होने वाला है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में लू चलने की कोई संभावना नहीं है लेकिन अगले चार दिनों में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

 कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत के करीब पहुंचेगा लेकिन इसका राजधानी पर कोई खास असर नहीं होगा। इसलिए आने वाले हफ्ते में दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और वहीं फिलहाल बारिश को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं है। 

Advertisement

दिल्लीवालों को भीषण गर्मी का सामना करना होगा 

मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आस पास के इलाकों में अभी तापमान 28 डिग्री है लेकिन दिन बढ़ते हुए तापमान भी बढ़ेगा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। ऐसे में भीषण गर्मी के लिए तैयार रहना काफी जरूरी है।

Advertisement

अप्रैल में 40.6 रहा अधिकतम तापमान

वहीं, मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 14 अप्रैल को 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आंकड़ों के अनुसार, इस गर्मी के मौसम में अभी तक का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो 20 अप्रैल को दर्ज किया गया था। लेकिन पिछले दिनों हल्की बारिश ने बीच बीच में गर्मी से राहत भी दिलवाई। लेकिन उसके बाद से तापमान बढ़ता जा रहा है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : J&K के राजौरी में संदिग्ध आतंकी हमला, एक व्यक्ति को मारी गोली 

30 तापमान के साथ तेज हवाएं चलेंगी

सोमवार को दिन भर खिली रही धूप के बीच अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री जबकि न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों ही इस सीजन के सामान्य हैं। हवा में नमी का स्तर 69 से 27 प्रतिशत रहा। स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। वहीं 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं भी चलेगी। अधिकतम तापमान 38 और कम से कम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता हे। 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने बिहार की 5 और पंजाब की 2 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Advertisement

Published April 23rd, 2024 at 08:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo