Advertisement

Updated April 24th, 2024 at 11:17 IST

मुंबई वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, 27-29 अप्रैल तक गर्मी का प्रकोप, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ जिले और मुंबई के कई हिस्सों में 27 से 29 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है।

heat wave
हीट वेव ने बढ़ाई चिंता | Image:PTI
Advertisement

Weather News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ जिले और मुंबई के कई हिस्सों में 27 से 29 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बुधवार को बताया कि ठाणे, रायगढ़ और मुंबई के कई हिस्सों में एक गैर-चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है जिसके कारण तापमान में वृद्धि होगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि 27 और 28 अप्रैल को तापमान काफी अधिक रहने का अनुमान है।

मुंबई और पड़ोसी क्षेत्र के लिए इस माह जारी किया गया यह लू का दूसरा अलर्ट है।

Advertisement

मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में 15 और 16 अप्रैल को भीषण गर्मी थी और नवी मुंबई के कई हिस्सों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

आईएमडी ने लोगों से लंबे समय तक धूप में रहने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के रंग के, ढीले तथा सूती कपड़े पहनने साथ ही धूप में निकलते वक्त सिर ढकने का परामर्श दिया है।

Advertisement

Published April 24th, 2024 at 10:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo