Updated February 8th, 2020 at 14:23 IST

राजपक्षे से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पद संभालने के बाद अपनी पहली आधिकारिक विदेशी यात्रा पर नवंबर में भारत आए थे।

PC-Twitter/@PMOIndia | Image:self
Advertisement


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत दौरे पर आए श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की, जिस दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कल (शुक्रवार) दिल्ली में श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के साथ कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। हमने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर मित्रतापूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से बातचीत की।’’

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के विदेश विभाग के प्रमुख आनंद शर्मा भी शामिल थे।

भारत दौरे पर आए महिंदा राजपक्षे 2005 से 2015 तक देश के राष्ट्रपति रहे। वह दक्षिण एशिया में सबसे अधिक समय तक राष्ट्रपति रहे नेताओं में से एक हैं। वह 2018 में भी थोड़े समय के लिए प्रधानमंत्री रहे।

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पद संभालने के बाद अपनी पहली आधिकारिक विदेशी यात्रा पर नवंबर में भारत आए थे।

दिल्ली में कार्यक्रमों के बाद महिंदा राजपक्षे वाराणसी, सारनाथ, बोधगया और तिरुपति जाएंगे। उनका सुबह राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया गया।

राष्ट्रपति के तौर पर उनके कार्यकाल में चीन ने हिंद महासागर के द्वीपीय देश में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए थे जिससे भारत में चिंताएं बढ़ गई थीं।

हालांकि, दोनों देशों के बीच पिछले चार वर्षों में रिश्तों में प्रगाढ़ता आई है।

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पद संभालने के बाद अपनी पहली आधिकारिक विदेशी यात्रा पर नवंबर में भारत आए थे।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया था।

दिल्ली में कार्यक्रमों के बाद महिंदा राजपक्षे वाराणसी, सारनाथ, बोधगया और तिरुपति जाएंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री का सुबह राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया गया।
यह भी पढ़े- PM मोदी ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री के साथ की वार्ता

Advertisement

Published February 8th, 2020 at 14:23 IST

Whatsapp logo