Updated December 2nd, 2019 at 13:01 IST

दिल्ली: जब कांग्रेस की रैली में 'प्रियंका गांधी' की जगह 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद' के लगे नारे, रह गए सब हक्के-बक्के

देश में कई बार राजनेता इतने जोश में जाते हैं कि अक्सर जुबान पर कंट्रोल नहीं रख पाते और खासतौर जब उन्हें जनता के सामने बोलने का मौका मिल जाए।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

देश में कई बार राजनेता इतने जोश में जाते हैं कि अक्सर जुबान पर कंट्रोल नहीं रख पाते और खासतौर जब उन्हें जनता के सामने बोलने का मौका मिल जाए। लेकिन नेताओं की शब्दों की हेराफेरी अक्सर उनकी और पार्टी की फजीहत का कारण बना जाती है। सोशल मीडिया के इस दौर में तो कुछ भी छिपा रहना मुमकिन नहीं है। 

ऐसा ही कुछ दिल्ली में कांग्रेस की एक जनसभा में देखने को मिला जहां पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार ने जोश ही जोश में  प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा का नारा लगावा दिया। वहीं मंच पर खंड़े दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा  एक पल के लिए हक्के बक्के रह गए।

दरअसल वायरल वीडियो में सुरेंद्र कुमार ने कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी  जिंदाबाद...कांग्रेस  पार्टी जिंदाबाद...राहुल गांधी जिंदाबाद... प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद!! लगाए। लेकिन जबतक बात हाथ से निकल गई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए प्रियंका गांधी जिंदाबाद कहा।

बीजेपी नेता माजिंदर सिंह सिरसा ने वीडियो ट्वीट करते हुए बीजेपी नेता पर चुटकी भी ली। यहीं नहीं सोशल मीडिया पर वीडियो इतना वायरल हुआ कि कुछ ही देर में कमेंट की बाढ़ सी आ गई। आप भी देखें  

 

Advertisement

Published December 2nd, 2019 at 12:49 IST

Whatsapp logo