Advertisement

Updated April 24th, 2024 at 16:03 IST

BREAKING: निहाल विहार में दिल्ली के सरकारी स्कूल में भीषण आग के बाद अफरातफरी, VIDEO

दिल्ली के निहाल विहार के एक सरकारी स्कूल में बुधवार को भीषण आग लग गयी। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

Reported by: Rupam Kumari
Advertisement

दिल्ली के निहाल विहार के एक सरकारी स्कूल में बुधवार को भीषण आग लग गयी। आग ग्राउंड फ्लोर पर बने एक स्टोर रूम में लगी। आग इतनी भीषण थी आसमान में काला धुएं का गुब्बार छा गया। अगलगी की घटना के बाद पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई।

आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची। कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात रही की घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, स्टोर रूम में पुराने बेच चेयर पड़ी हुई थी जिसमे आग लग गई। आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

Advertisement

सरकारी सर्वोदय कन्या विद्यालय में लगी आग

दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी के मुताबिक, सुबह 10 बजकर 14 बजे निलोठी गांव के सरकारी सर्वोदय कन्या विद्यालय में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को स्कूल रवाना किया। अधिकारी ने बताया कि आग स्कूल के मुख्य भवन से दूर एक स्टोर रूम में लगी थी।

Advertisement

स्कूल के स्टोर रूम में लगी आग

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने पर एहतियात के तौर पर कुछ कक्षाओं को खाली करा लिया गया। उन्होंने बताया कि स्टोर रूम में रखा कुछ फर्नीचर और किताबें आग में जलकर खाक हो गईं, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:आज आ सकता है जेईई मेन्स सेशन-2 का रिजल्ट, चेक करने के लिए करें क्लिक

Advertisement

Published April 24th, 2024 at 15:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo