Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 11:21 IST

MP Board Result 2024 Out: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, अनुष्का बनी टॉपर; यहां करें चेक

इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों में 10वीं 12वीं के छात्रों के रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं। यूपी बिहार के बाद अब एमपी बोर्ड ने 12वीं की रिजल्ट जारी किया है।

Reported by: Sadhna Mishra
UP Board Result 2024
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट | Image:X
Advertisement

MP Board Result 2024 12th Released: देशभर में अलग-अलग बोर्ड से 10वीं और 12वीं के छात्र एग्जाम के बाद से ही रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सबसे पहले बिहार बोर्ड की तरफ से 10th और 12th के परीक्षा परिणाम और टॉपर्स की लिस्ट जारी की गई। उसके बाद एशिया के सबसे बड़े बोर्ड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने 10वीं-12वीं के छात्रों के रिजल्ट जारी किए। इसके बाद अब मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से भी छात्रों के इंतजार को खत्म करते हुए परीक्षा परिणाम और टॉपर्स कि लिस्ट जारी कर दी गई है।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से आज यानी 24 अप्रैल की शाम ठीक 4 बजे 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम और टॉपर्स की लिस्ट घोषित कर दी गई। एमपी बोर्ड द्वारा आयोजित की गई इस साल की परीक्षा में साढ़े 17 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। एमपी बोर्ड परीक्षा में 9,92,101 छात्र एवं 7,48,238 छात्राएं शामिल हुए थे। प्रदेश भर में कुल 7,501 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। ऐसे में अब जब MP Board की तरफ से Result जारी कर दिए गए हैं, तो आइए जानते हैं कि इसे कैसे चेक करें।

Advertisement

10वीं-12वीं के छात्र ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'MP Board Class 12th Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • आपका एमपी बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
  • रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

MP Board के 10वीं-12वीं में कितने प्रतिशत हुए पास

MP Board 2024 10वीं का रिजल्ट साल 2023 के मुकाबले काफी खराब रहा है। सिर्फ 58.10% फीसदी बच्चे पास हुए हैं। हालांकि 12वीं का रिजल्ट इस बार पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा है। इस साल 64.49% बच्चे पास हुए हैं।

Advertisement

MP Board में 10वीं और 12वीं में किसने किया टॉप

MP Board में 10वीं क्लास में अनुष्का अग्रवाल ने बाजी मारी है। अनुष्का ने 495/500 अंक हासिल किए। गणित और विज्ञान में उनके 100 में से 100 नंबर आए हैं। वहीं 12वीं कक्षा में रीवा की अंशिका मिश्रा ने बाजी मार ली है। अंशिका ने गणित और विज्ञान समूह में 500 में से 493 अंक हासिल कर 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। टॉपर्स की लिस्ट सामने आने के बाद से ही लोग इन्हें बधाई दे रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Pushpa 2 के नए पोस्टर के साथ मेकर्स का नया धमाका, फिल्म के पहले गाने का इस दिन रिलीज होगा प्रोमो

Advertisement

Published April 24th, 2024 at 16:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo