Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 11:22 IST

MP Board 10th-12th Result 2024: खत्म होने वाला है इंतजार! आज रिजल्ट, कहां करें चेक? जानिए सबकुछ

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज 24 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी हो सकता है। वहीं कल एमपी शिक्षा बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आ चुका है

Reported by: Nidhi Mudgill
MP Board Results
एमपी बोर्ड रिजल्ट | Image:Republic/ PTI / mpbse.nic.in
Advertisement

MP Board Class 10th 12th Exam Result 2024 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज 24 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी हो सकता है। जिन बच्चों ने यह पेपर दिए हैं वो अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। वहीं कल एमपी शिक्षा बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आ चुका है। पहले मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से कॉपियों की जांच 5 अप्रैल तक की जानी थी, जो अपने तय समय पर खत्म नहीं हो सकी, इसलिए अब रिजल्ट जारी करने में भी देरी हो रही है। 

वहीं बोर्ड इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करने वाला है, ऐसे में मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स की धड़कने भी बड़ी हुई हैं। मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की क्लास के 16 लाख स्टूडेंट्स ने पेपर दिए हुए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लाखों बच्चों को अपने रिजल्ट का इंतजार है।

Advertisement

एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर करें चेक

बतादें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा जिसके बाद नतीजे जारी कर दिए जाएंगे, आपर ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in  पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Advertisement

MP Board 10वीं और 12वीं के नंबर इस तरह चेक कर सकेंगे

Step 1: सबसे पहले https://mpresults.nic.in/ और https:// mpbse.nic.in  वेबसाइट पर जाएं।

Advertisement

Step 2: होम पेज पर एमपी 10वीं या 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 लिंक दिखाई देने पर उसपर क्लिक करें।

Step 3: लिंक ओपन होने पर उसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।

Advertisement

Step 4: डिटेल सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Step 5: नंबरों की जांच करने के बाद स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालवाएं।

Advertisement

MP Board की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाला है। परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in और https:// mpbse.nic.in / पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आप इन Step को अपना सकते हैं।

Advertisement

Step 1:  एमपी बोर्ड की दोनों वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in  पर पेज ओपन करें।

Step 2: होम पेज पर आने के बाद 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2024 वाले लिंक पर क्लिक करें।

Advertisement

Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद सामने खुले नए पेज पर लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।

Step 4: डिटेल सबमिट करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका रिजल्ट होगा।

Advertisement

Step 5: रिजल्ट खुलने के बाद ठीक से देखें कि वह आपके ही नाम का रिजल्ट हैं, फिर अपना परिणाम देखें और डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालवा लें।

यह भी पढ़ें : '14 साल तक खेत में मजदूरी', पद्मश्री कालूराम बामनिया के संघर्ष की कहानी

Advertisement

रिजल्ट में नंबर आए कम तो क्या करें? 

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में नंबर अगर कम आए हैं तो छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। एक या दो सब्जेक्ट में फेल होने वाले छात्र स्क्रूटनी के जरिए दोबारा परीक्षा देकर अच्छे नंबर पा सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें : PM मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर आ गया AIMIM चीफ ओवैसी का बयान

Advertisement

Published April 24th, 2024 at 11:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo