Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 12:05 IST

Jharkhand Board Result 2024: झारखंड 10वीं क्लास के रिजल्ट जारी, एक क्लिक में देखें लिस्ट

Jharkhand Board Result 2024: झारखंड 10वीं क्लास के रिजल्ट जारी, एक क्लिक में देखें लिस्ट

Reported by: Ravindra Singh
UP Board Result 2024
झारखंड 10वीं के बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी | Image:PTI
Advertisement

झारखंड में 10वीं के बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही झारखंड में10वीं के छात्रों का इंतजार आज थम गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शुक्रवार (19 अप्रैल) को 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। झारखंड में इस साल माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में इस साल कुल 90.39 प्रतिशत रहा है। झारखंड बोर्ड ने इस साल फरवरी में 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में लगभग  4 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था।

झारखंड में 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित

झारखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के अलावा jharresults.nic.in पर भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।  इस साल झारखंड 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90.39 छात्र पास हुए हैं। 54.2 फीसदी छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। द्वितीय श्रेणी में 40.63 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है और 5.17 फीसदी छात्रों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। 
 

झारखंड बोर्ड 10वीं 2024 का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

Step 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in और jharresults.nic.in पर जाएं।

Step 2: होम पेज पर मैट्रिक रिजल्ट 2024 का लिंक दिखने पर उसपर क्लिक करें।

Advertisement

Step 3: उसके बाद फॉर्म पर नाम, जन्म तिथि और पंजीकरण संख्या या रोल नंबर दर्ज करें।

Step 4: जानकारी सबमिट करने के बाद 2024 के लिए जेएसी बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

Advertisement

Step 5: परिणाम की जांच करने के बाद इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

अगर किसी छात्र को जेएसी 10वीं रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने में दिक्कत हो तो इस स्थिति में वह  SMS सेवा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, एसएमएस के माध्यम से भी आप अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं जिसके लिए आपको कुछ स्पेट फॉलो करने होंगे।

Step 1: एसएमएस में JHA10 लिख कर रोल नंबर टाइप करें, फिर इस मैसेज को 567675 पर भेज दें।

Advertisement

Step 2: RESULTJAC10RollCode + रोल नंबर पंजीकरण संख्या टाइप करने के बाद भी आप इसे 56263 पर भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः झारखंड 10वीं क्लास के रिजल्ट जारी, एक क्लिक में देखें टॉपर्स की लिस्ट

Advertisement

Published April 19th, 2024 at 12:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

18 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo