Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 22:02 IST

BIG BREAKING: हरियाणा में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, अफरातफरी में लोग घरों से भागे

दिल्ली से सटे हरियाणा में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए। हरियाणा के सिरसा में शाम 6 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए।

Reported by: Rupam Kumari
 earthquake
earthquake | Image:ANI
Advertisement

दिल्ली से सटे हरियाणा में गुरुवार को भूकंप  (Earthquake) के झटके महसूस किए। हरियाणा के सिरसा में रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों बाहर निकल गए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

गुरुवार, 25 अप्रैल को शाम छह बजकर दस मिनट पर हलचल महसूस की गई है। जमीन के दस किलोमीटर नीचे हुई हलचल के कारण धरती कांप उठी। सिरसा में पंजाब की सीमा से सटे मंडी डबवाली के पास भूकंप का केंद्र रहा। 

Advertisement

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों बाहर निकल गए। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात ये रही कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। भूकंप के मामूली झटके सिरसा के अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और पंजाब के अबोहर, बठिंडा और मानसा क्षेत्र में भी महसूस की गई।

Advertisement

 

Advertisement

Published April 25th, 2024 at 18:53 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo