Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 21:43 IST

एक ही लड़की से थे दोनों के संबंध, नए प्रेमी ने दूसरे की कर दी हत्या, इंडिया गेट हत्याकांड में खुलासा

इंडिया गेट हत्याकांड में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को भी हिरासत में लिया है। आरोप है कि बॉयफ्रेंड प्रभात उर्फ प्रभाकर की हत्या में लड़की शामिल है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Sagar Singh
Delhi Icecream Vendor Murder
इंडिया गेट हत्याकांड में खुलासा | Image:Shutterstock/Unsplash
Advertisement

Delhi Icecream Vendor Murder : दिल्ली के हाई सिक्योरिटी इलाके इंडिया गेट के पास एक आइसक्रीम बेचने वाले की बुधवार रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 टीमों का गठन किया। कई सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महज 8 घंटे में ही एक आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस ने इस मामले में एक लड़की को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे प्रभात इंडिया गेट के सी-हेक्सागन के पास अपने आइसक्रीम के ठेले के पास खड़ा था। तभी अजय उर्फ अक्षय ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। प्रभात को जमीन पर पड़ा देख वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अभी तक की जांच में सामने आया है की बॉयफ्रेंड प्रभात उर्फ प्रभाकर की हत्या की साजिश में नाबालिग गर्लफ्रैंड भी शामिल थी। आरोपी अजय ने पूछताछ में इसका दावा किया है।

Advertisement

एक ही लड़की से थे संबंध

पुलिस उपायुक्त देवेश महला ने बताया कि आरोपी अजय को 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से प्रभात के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू अभी तक बरामद नहीं हुआ है। प्रभात और अजय दोनों के ही दक्षिण दिल्ली में रहने वाली एक किशोरी के साथ संबंध थे।

Advertisement

अजय ने पूछताछ के दौरान प्रभात की हत्या करने की बात कबूल कर ली और खुलासा किया कि किशोरी ने उसे प्रभात से मिलवाया था, क्योंकि वह उससे रिश्ता खत्म करना चाहती थी। आरोपी प्रभात के दावों की पुष्टि करने के लिए लड़की से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है। अगर इस मामले में उसकी भूमिका साबित होती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यूपी के रहने वाले हैं दोनों

पुलिस ने बताया कि प्रभात मूलरूप से उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला था और यहां दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में रह रहा था। वह दक्षिण दिल्ली और नई दिल्ली में आइसक्रीम का ठेला लगाता था। उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला अजय नोएडा में एक टेंट हाउस में काम करता था। अजय ने बुधवार रात चाकू से प्रभात पर कई बार वार किया और मौके से फरार हो गया। अजय के बारे में पता लगाया गया और बाद में उसे नोएडा से पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता आतंकियों की मौत पर आंसू बहाते हैं, सपा वाले जेल से छुड़ाने की जुगत लगाते हैं- PM मोदी

Advertisement

Published April 25th, 2024 at 18:52 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo