Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 12:14 IST

दिल्‍ली के सबसे VVIP इलाके में कत्ल से सनसनी, इंडिया गेट पर आइसक्रीम बेचने वाले की चाकू मारकर हत्या

राजधानी दिल्ली में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले VVIP इलाके इंडिया गेट के पास बुधवार देर रात एक आइसक्रीम विक्रेता की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई।

Reported by: Ankur Shrivastava
India Gate
इंडिया गेट पर आइसक्रीम बेचने वाले की चाकू मारकर हत्या | Image:ANI
Advertisement

राजधानी दिल्ली में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले VVIP इलाके इंडिया गेट के पास बुधवार देर रात एक आइसक्रीम विक्रेता की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह हत्या क्यों और किसने की फिलहाल यह पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रभाकर (25) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार बुधवार रात जब प्रभाकर (25) अपनी आइसक्रीम की ट्रॉली के पास खड़ा था तभी एक व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद वह जमीन पर गिर गया।

वहां मौजूद लोगों ने उसे जमीन पर पड़ा देख घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘ प्रथम दृष्टया यह निजी रंजिश का मामला प्रतीत होता है। हमने एक संदिग्ध को पकड़ लिया है।’’ उन्होंने बताया कि जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि प्रभाकर मूलरूप से उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला था।

Advertisement

लाश पर चाकू से घाव के तीन निशान

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक पर झगड़े के कारण चाकू से हमला किया गया था। मृतक के शरीर पर तीन घाव हैं, जिनमें से एक बहुत गहरा है, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। हमने पीड़ित के बैग से कुछ पैसे और एक घड़ी भी बरामद की है।

Advertisement

Published April 25th, 2024 at 12:14 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo