Advertisement

Updated April 24th, 2024 at 18:09 IST

कांग्रेस की विरासत कर की योजना, मध्यम, आकांक्षी वर्ग को करेगी प्रभावित- वित्त मंत्री सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी की विरासत कर लगाने की योजना से मध्य वर्ग और आकांक्षी वर्ग प्रभावित होगा।

Reported by: Digital Desk
Nirmala
Nirmala | Image:X Photo
Advertisement

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी की विरासत कर लगाने की योजना से मध्य वर्ग और आकांक्षी वर्ग प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि अगर विरासत कर लगाया गया, तो ये वर्ग अपनी बचत अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे।

सीतारमण ने छत्तीसगढ़ में एक रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो ‘संगठित लूट और वैधानिक लूट’ देखने को मिलेगी।

Advertisement

उन्होंने लिखा, ''कांग्रेस पार्टी की योजना है: जीवित रहते हुए कर - मरने के बाद कर (विरासत)। मध्य और आकांक्षी वर्ग को प्रभावित करने का लक्ष्य। उनकी बचत या छोटी जोत उनके बच्चों को नहीं दी जाएगी।''

इसमें लिखा गया है, ''डॉ एमएमएस (मनमोहन सिंह का हवाला देते हुए) संगठित लूट और वैधानिक लूट एक बार फिर देखी जाएगी। कांग्रेस का कर आतंकवाद।''

Advertisement

कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को खुद को विरासत कर मुद्दे से अलग करते हुए कहा कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा की टिप्पणियों को सनसनीखेज बनाया जा रहा है और संदर्भ से हटकर बात की जा रही है। 

अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा होने के बाद पित्रोदा ने एक्स पर कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका में विरासत कर के बारे में निजी तौर पर मैंने जो कहा, उसे गोदी मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस के घोषणा पत्र में सर्वे की बात सोची समझी साजिश, सैम पित्रोदा के बयान से पुष्टि- सचदेवा

 

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 24th, 2024 at 18:09 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo