Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 12:08 IST

सलमान खान के घर पहुंची लॉरेंस बिश्नोई के नाम की OLA कैब तो मचा हड़कंप, गाजियाबाद से शख्‍स गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद भी असामाजिक तत्व बाज नहीं आ रहे हैं।

Reported by: Ankur Shrivastava
cab reached salman khan Galaxy Apartments pick up laweance bishnoi
cab reached salman khan Galaxy Apartments pick up laweance bishnoi | Image:instagram/pti
Advertisement

Lawrence Bishnoi Cab Salman Khan Address: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद भी असामाजिक तत्व बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को कुछ ऐसा ही हुआ। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi ) के नाम से बुक (Cab) की गई एक कैब जब गैलेक्सी अपार्टमेंट (galaxy apartment) पहुंचने से हड़कंप मच गया। अपार्टमेंट के सिक्‍योरिटी गार्ड ने फौरन पुलिस को खबर दी। पुलिस मुश्‍तैदी दिखाते हुए फौरन पहुंची और कैब ड्राइवर को हिरासत में लिया।

बुकिंग की जानकारी निकाली तो पता चला कि कैब को यूपी के गाजियाबाद से बुक किया गया था। मुंबई पुलिस ने युवक को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। युवक का नाम रोहित त्यागी है और वो गाजियाबाद के गोविदंपुरम में रहता है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को त्यागी ने कथित तौर पर सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट से बांद्रा पुलिस थाना तक की यात्रा के लिए एक कैब ऑनलाइन बुक की, जब कैब चालक उस पते पर पहुंचा तो उसे एहसास हुआ कि यह एक प्रैंक था और उसने मामले में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से OLA कैब बुकिंग

दरअसल, आरोपी युवक ने एप के जरिए अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेन्ट से बांद्रा पुलिस स्टेशन तक जाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई के नाम से ओला कैब बुक की थी। जब ओला ड्राइवर कार लेकर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा और वहां के वॉचमैन को बुकिंग के बारे में पूछा, तो वॉचमैन सकते में आ गया और उसने फौरन इसकी जानकारी बांद्रा पुलिस को दी।

Advertisement

पुलिस भी ये बात जानकर हैरान थी। लिहाजा, पुलिस की टीम फौरन गैलेक्सी पहुंची और मुंबई की बांद्रा पुलिस ने ओला कैब के ड्राइवर से पूछताछ की। फिर उससे ऑनलाइन बुकिंग करने वाले शख्स की जानकारी ली गई तो पता चला कि ओला कैब बुक करने वाला शख्स मुंबई का नहीं, बल्कि यूपी के गाजियाबाद जिले का निकला। जिसकी शिनाख्त 20 साल के रोहित त्यागी के तौर पर हुई। उसकी उम्र 20 साल है और वो पढ़ाई करता है। पुलिस ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

मौज-मस्‍ती के लिए किया ये काम

Advertisement

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने सिर्फ मौज-मस्ती के लिए ये हरकत की थी। लेकिन ये मजाक उसको बहुत भारी पड़ गया और अब पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। बांद्रा पुलिस ने आरोपी रोहित त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया और फिर उसे मुंबई लाया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे दो दिनों की पुलिस रिमांड पर बांद्रा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

14 अप्रैल को हुई थी सलमान के घर फायरिंग

Advertisement

बीते 14 अप्रैल को बाइक सवार दो शूटर्स ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी। आरोपियों ने लगातार पांच राउंड फायरिंग की थी और फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों शूटर्स को गुजरात से गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान बिहार के विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में हुई। इन्हें 25 अप्रैल तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया था कि अपराधियों ने हमले को अंजाम देने से पहले सलमान के आवास की टोह ली थी। गोलीबारी से कुछ समय पहले हमलावरों ने बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के आवास से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक मोटरसाइकिल खड़ी की थी। 

Advertisement

Published April 20th, 2024 at 10:03 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo