Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 21:36 IST

गुरुग्राम के वीर नगर में बड़ा हादसा, श्मशान से लगती दीवार गिरने से कई लोग दबे

Gurugram News: गुरुग्राम के वीर नगर में बड़ा हादसा हो गया है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kunal Verma
Advertisement

Gurugram News: गुरुग्राम के वीर नगर में बड़ा हादसा हो गया है। श्मशान से लगती दीवार गिरने से कई लोग दब गए हैं। 6 से 7 लोगों की दबे होने की सूचना मिल रही है।

ओडिशा में नौका पलटने से 7 की मौत

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी से पांच और शवों के मिलने के साथ ही नौका पलटने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर सात हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम नाव पलटने के तुरंत बाद तलाश अभियान शुरू करने वाले ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल तथा अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने महानदी से पांच और शव बरामद किए हैं।

Advertisement

इससे पहले, दो लोगों के शवों को बाहर निकाला गया था और सात लोग लापता थे। उन्होंने कहा, ‘‘नदी के हीराकुंड जलाशय से पांच और शव बरामद किए गए।’’ अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पांच स्कूबा गोताखोरों ने अपने हेडगियर में कैमरे लगाकर तलाश अभियान शुरू किया और उन्होंने दो महिलाओं तथा तीन लड़कों के शवों का पता लगाया।’’ अधिकारी ने बताया कि तलाश अभियान अब भी जारी है। हादसे में मारे गए सभी लोग पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। यह हादसा तब हुआ जब करीब 50 लोग ओडिशा के बारगढ़ जिले के पथरसेनी कुडा स्थित मंदिर के दर्शन करने के बाद नौका से लौट रहे थे। नाव झारसुगुड़ा जिले के रेंगाली पुलिस थाना अंतर्गत शारदा घाट पहुंचने वाली थी कि इससे पहले यह हादसे की शिकार हो गई।

Advertisement

ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मारी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बिछवां थानाक्षेत्र के फर्दपुर गांव के पास शनिवार तड़के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे चार महिलाओं की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Advertisement

बिछवां पुलिस थाने के निरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जिसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि घायल 20 पुरुषों और महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और तीन महिलाओं सहित चार अन्य को गंभीर हालत में सैफई अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

हादसे में घायल और अस्पताल में भर्ती वीरेंद्र सिंह लोधी राजपूत ने कहा कि 25 महिलाओं सहित लगभग 35 लोग करौली पुलिस थानाक्षेत्र के बेलधारा गांव में बेटी के बच्चे के "नामकरण" समारोह में भाग लेने गए थे और वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली में वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वे (कन्नौज) के छिबरामऊ थाने के कुएरपुर गांव जा रहे थे।

(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)

Advertisement

ये भी पढ़ेंः जेल में CM केजरीवाल के आलू पूरी और आम खाने पर चिकचिक...अब तिहाड़ की रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

Advertisement

Published April 20th, 2024 at 21:04 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

8 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo