Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 06:47 IST

अशोक चव्हाण बोले- संविधान पर BJP नेतृत्व का रुख व्यक्तिगत टिप्पणियों से ज्यादा महत्वपूर्ण

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण ने बुधवार को कहा कि जब संविधान की बात आती है तो किसी व्यक्ति की राय मायने नहीं रखती है

Reported by: Digital Desk
Edited by: Nidhi Mudgill
Ashok Chavan
अशोक चव्हाण | Image:PTI
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण ने बुधवार को कहा कि जब संविधान की बात आती है तो किसी व्यक्ति की राय मायने नहीं रखती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि संविधान में बदलाव नहीं किया जाएगा।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान बदलने की बात कहने के बाद पार्टी के एक सहयोगी और मौजूदा सांसद को कर्नाटक में उनकी सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाने से इनकार कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "मेरी पार्टी के शीर्ष नेता (प्रधानमंत्री) इसके (संविधान) बारे में जो कहते हैं, वह हमारे लिए (इस मुद्दे पर किसी व्यक्ति की टिप्पणी की तुलना में) अधिक महत्वपूर्ण है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "जिन्होंने देश के संविधान में बदलाव लाने की बात की, उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा का टिकट नहीं मिला। मुझे लगता है कि कर्नाटक में ऐसा हुआ। किसी व्यक्ति की राय मायने नहीं रखती...मेरी पार्टी के शीर्ष नेता क्या कहते हैं यह हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण है।”

वह संविधान के बारे में उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद अनंतकुमार हेगड़े की विवादास्पद टिप्पणियों का जिक्र कर रहे थे। पिछले महीने, हेगड़े ने कहा था कि पार्टी के लिए लोकसभा और राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करना और 20 से अधिक राज्यों में सत्ता में आना जरूरी है ताकि संविधान में बदलाव किया जा सके।

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 25th, 2024 at 06:47 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo