Advertisement

Updated April 23rd, 2024 at 15:08 IST

देश के संसाधनों पर सभी नागरिकों का अधिकार, कांग्रेस माफी मांगे- मुख्यमंत्री यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस से अपने घोषणापत्र पर माफी की मांग करते हुए मंगलवार को दावा किया

Reported by: Digital Desk
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav | Image:Ani
Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस से अपने घोषणापत्र पर माफी की मांग करते हुए मंगलवार को दावा किया कि पार्टी का घोषणापत्र पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विचार को दोहराता है, जिन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर मुसलमानों का "पहला अधिकार" है।

यादव ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के संसाधनों पर सभी नागरिकों का अधिकार है। उन्होंने कहा, "मैंने कांग्रेस का घोषणापत्र देखा और उसमें जो चीजें जोड़ी गई हैं, उन पर गौर किया। यह कांग्रेस का स्वभाव रहा है। चीजों को जनता के सामने रखने के बाद वह ऐसे बिंदुओं को छिपाने की कोशिश करती है।"

Advertisement

उन्होंने सवाल किया, "हम किसी विशेष समुदाय के बारे में कैसे बात कर सकते हैं? मैं इसकी निंदा करता हूं। यह किस तरह की सोच है कि सभी के लिए संसाधनों पर केवल एक समुदाय का अधिकार है?" यादव ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि सभी संसाधनों पर मुसलमानों का 'पहला अधिकार' है।

उन्होंने कहा, "यह बेहद निंदनीय है। कांग्रेस ने घोषणापत्र में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस बात को फिर से दोहराया है। हम इसकी निंदा करते हैं। कांग्रेस को ऐसे विचारों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।" मुख्यमंत्री ने कहा, ''कांग्रेस कुछ भी कहे लेकिन उसने अपने घोषणापत्र में क्या लिखा है, यह किसी से छिपा नहीं है।''

Advertisement

यादव ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि ऐसे मुद्दों को जनता के सामने स्पष्ट किया जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य में दो रैलियों को संबोधित करने के अलावा बुधवार शाम भोपाल में एक रोडशो करेंगे। 

मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ''कांग्रेस को भगवा पर आपत्ति हो सकती है लेकिन हमें उनकी आपत्ति पर आपत्ति है।''

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई भारत माता की तस्वीर की कल्पना करता है, तो वह हाथ में भगवा ध्वज के साथ दिखाई देती है। उन्होंने कहा, "हमारी संस्कृति सर्वसमावेशी है। इसके प्रति नफरत बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसलिए हमने कहा कि यह रोडशो भगवामय होगा, हमें अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कोई झिझक नहीं है। यह हमारी परंपरा है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भोपाल को सजाया जा रहा है और रोडशो में सभी वर्गों के लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिना एक शब्द बोले रोडशो के जरिए पार्टी के लिए प्रभावी ढंग से प्रचार कैसे किया जाता है, यह किसी को नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा, आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद बुधवार को यह प्रधानमंत्री की राज्य की पांचवीं यात्रा होगी। मोदी ने सात अप्रैल को जबलपुर शहर में रोडशो किया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री बालाघाट (9 अप्रैल), नर्मदापुरम (14 अप्रैल) और दमोह (19 अप्रैल) में जनसाओं को संबोधित कर चुके हैं।

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 23rd, 2024 at 15:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo