Advertisement

Updated September 22nd, 2018 at 14:50 IST

शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा 'AAP' के टिकट पर लड़ सकते हैं 2019 का लोकसभा चुनाव: सूत्र

भारतीय जनता पार्टी के बिहार से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के बिहार से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. रिपब्लिक टीवी को सूत्रों ने बताया है कि 2019 के चुनावों से पहले दोनों नेता आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं. हालांकि आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी तक इस पूरे मामले पर कुछ भी कहा नहीं गया है.

बता दें, दोनों ही नेता बीते कई महीनों से भारतीय जनता पार्टी का खुलकर विरोध करते रहे हैं. शत्रुघ्न सिन्हा कभी ट्विटर के माध्यम से तो कभी विपक्षी पार्टियों के कार्यक्रमों में जाकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते रहे हैं. यशवंत सिन्हा देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था, नोटबंदी और GST को लेकर हमेशा मोदी सरकार पर तीखा हमला करते रहे हैं. 

सूत्रों के मुताबिक यशवंत सिन्हा नई दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं शत्रुघ्न सिन्हा वेस्ट दिल्ली से चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पर्टी इस पूरे मामले पर अपने वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर रही है. सूत्रों के कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा से इस पूरे मामले पर बात कर रहे हैं. हाल ही में इन दोनों ही नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के साथ नोएडा में हुए जन अधिकार रैली में हिस्सा लिया था. ये रैली किसानों के मुद्दों को लेकर आयोजित की गई थी. 

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल बोले, 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP को लगेगा 'बड़ा झटका'..

यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा को हमेशा से ही अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए देखा गया है. जब दिल्ली सरकार बनाम LG का मुद्दा चल रहा था तब भी इन दोनों नेताओं ने अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया था. हाल ही में दोनों नेताओं को हार्दिक पटेल के द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर गुजरात में किए गए अनशन में देखा गया था.  

बता दें, यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा अभी भी बीजेपी में बने हुए हैं और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हैं. बीते दिनों झारखंड में अपने बेटे के जयंत सिन्हा के द्वारा मॉब लिचिंग के आरोपियों को माला पहनाने को लेकर यशवंत सिन्हा ने अपने बेटे की तीखी आलोचना की थी. 

Advertisement

Published September 22nd, 2018 at 14:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo