Advertisement

Updated May 9th, 2023 at 07:19 IST

UP Nikay Chunav: बाराबंकी में बोले CM Yogi- 'वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी'

CM Yogi ने यूपी निकाय चुनाव से पहले भरी हुंकार। बाराबंकी के मंच से बसपा-सपा पर जमकर निशाना साधा।

Reported by: Kanak Kumari
CM YOGI Nikay Chunav
CM YOGI Nikay Chunav | Image:self
Advertisement

UP Nikay Chunav: यूपी में नगर निकाय चुनाव का दिन अब नजदीक आ गया है। कल प्रचार-प्रसार का आखिरी दिन है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाराबंकी में जनता के बीच पहुंचे। भाजपा पूरी जोश के साथ चुनावी प्रचार कर रही है। सीएम योगी ने आज जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2107 से पहले यहां शोहदों का आतंक था। पहले व्यापारियों से रंगदारी मागी जाती थी।

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "सपा-बसपा की सरकारों ने जाति विशेष को छूट देकर लूटने का कार्य किया। हमने तुष्टिकरण नहीं किया, हमने सशक्तिकरण का कार्य किया। हमने मत मजहब जाति नहीं देखी, शासन की योजनाओं का लाभ सबको दिया।"

'सपा-बसपा के कचरे को साफ करना है'

बाराबंकी में सीएम योगी ने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा, "बसपा और सपा का कचरा साफ करना है। निकाय चुनाव में कचरा साफ करेंगे। ये कूड़ा नहीं, सपा-बसपा के कचरे को साफ करने का चुनाव है। ये उनकी गंदगी, अराजकता और उनकी अवसरकारिता को साफ करने का चुनाव है।"

SP प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, "ये नगर निकाय चुनाव मे हमारी रुचि इसलिए नही क्योंकि ये कूड़ा उठाने का चुनाव है। कूड़ा उठाना उनके लिए प्रतिष्ठा का विषय है। एक व्यक्ति जो यूपी जैसे राज्य का सीएम रहा हो, उनके द्वारा इस तरह के हल्के शब्दों का प्रयोग किया जाना, 6 करोड़ लोगों और मतदाताओं का अपमान है।"

इसे भी पढ़ें: Bihar: यूट्यूबर Manish Kashyap को SC से नहीं मिली राहत, बिहार सरकार ने बताया आदतन अपराधी

वहीं ग्लोबल लेवल पर भारत की बदलती छवि को लेकर सीएम योगी ने कहा, "भारत आज वैश्विक लीडर की भूमिका में है। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जब 1947 में हम आजाद हुए तो उस जश्न को नहीं देख सके थे, लेकिन 75 साल पूरा होने पर हर घर तिरंगा के माध्यम से हमने उस को अनुभूति किया। आज जी 20 देशो की अध्यक्षता भारत कर रहा है।"

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election: 'कर्नाटक में BJP जीतेगी, PM मोदी की लोकप्रियता वोट में बदलेगी', बोले गृह मंत्री Amit Shah

Advertisement

Published May 9th, 2023 at 07:18 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo