Advertisement

Updated January 19th, 2023 at 18:52 IST

भारत जोड़ो यात्रा पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का तंज; बोले- 'जहां-जहां राहुल गांधी जा रहे वहां-वहां कांग्रेस टूट रही'

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू-कश्मीर के लखनपुर से गुजर रही है। एक तरफ कांग्रेस में भारत जोड़ने की होड़ लगी है तो वहीं दूसरी तरफ नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

Reported by: Kanak Kumari
(PC: PTI/ANI)
(PC: PTI/ANI) | Image:self
Advertisement

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू-कश्मीर के लखनपुर से गुजर रही है। एक तरफ कांग्रेस में भारत जोड़ने की होड़ लगी है तो वहीं दूसरी तरफ नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी जा रहे हैं वहां-वहां कांग्रेस टूट रही है। 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमने वो जमाना देखा है जब जम्मू-कश्मीर के नाम पर कत्लो गैरत होती थी। 1990 के दशक में हिंसा और आतंक अपनी चरम सीमा पर था। इस दौरान मोदी जी की एकता यात्रा निकली थी, जिसमें वहां जाकर तिरंगा फैलाया गया था। इससे देश-विदेश को संदेश दिया था कि अभी भी इस देश में ऐसे लोग और तत्व हैं जो देश को बंटने नहीं देंगे और अलगाववाद को सफल नहीं होने देंगे। लेकिन कांग्रेस के लोगों ने ही उसे विफल करने का प्रयास किया।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "2011 के दौरान भाजपा की तिरंगा यात्रा निकली थी, हमें याद है कि हमारे तीन वरिष्ठ नेताओं अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार जी को हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर पंजाब भेज दिया गया था।"

इसे भी पढ़ें: KCR की मेगा रैली से गायब नीतीश कुमार पर रविशंकर प्रसाद का तंज; 'उनकी राजनीति सिर्फ डंडा और पिटाई रह गई'

भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "अब जब सबकुछ सामान्य हो गया है तो ये चले हैं मोहब्बत जताने। वास्तविकता तो ये है कि अलगाववाद में ही इनकी राजनीति पनपती रही। ये नहीं चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर मुख्यधारा का हिस्सा बने। वो चाहते हैं कि वही पुरानी स्थिति जारी रहे जिसमें 10 फीसदी वोटिंग हो, सासंद भी बन जाएं और वंशवाद भी चलती रहे। भारत जोड़ो यात्रा जिस भी प्रांत से होकर गुजर रही है वहां कांग्रेस टूटती जा रही है। गोवा से छह नेता बीजेपी में आ गए। कल पंजाब से इनके पूर्व वित्तमंत्री बीजेपी में शामिल हो गए। आज यहां इनकी प्रवक्ता पहले से ही इस्तीफे की घोषणा कर चुकी है।"

इसे भी पढ़ें: कुश्ती संघ Vs पहलवान: केंद्र सरकार का संदेश लेकर पहलवानों से मिलने पहुंची बबीता फोगाट; जानिए क्‍या हुई बातचीत

Advertisement

Published January 19th, 2023 at 18:52 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo