Advertisement

Updated February 9th, 2023 at 08:50 IST

Tripura assembly elections: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जारी करेंगे घोषणा पत्र

Tripura assembly elections 2023:  त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को दौरा करने वाले हैं।

Reported by: Digital Desk
PC_ ANI
PC_ ANI | Image:self
Advertisement

Tripura assembly elections 2023:  त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार (9 फरवरी) को दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी (PM MODI) के त्रिपुरा दौरे से पहले नड्डा यहां घोषणा पत्र जारी करेंगे। 60 सीट वाली त्रिपुरा विधानसभा में 16 फरवरी को मतदान होना है। मतदान एक ही चरण में होगा। 

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह त्रिपुरा का यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले नड्डा 3 फरवरी को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। गुरुवार को BJP का घोषणा पत्र जारी करने से पहले नड्डा पूजा-पाठ करेंगे। उम्मीद की जा रही है की BJP इस बार अपने घोषणा पत्र में कुछ नए बिंदुओं को जोड़ सकती है। घोषणा पत्र जारी करने के बाद नड्डा दो चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी करेंगे त्रिपुरा का दौरा

बता दें कि 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को एक ही चरण में होना है। पीएम मोदी (PM MODI)  11 और 13 फरवरी को त्रिपुरा का दौरा करने वाले हैं। यहां पीएम मोदी गोमती और धलाई में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।  त्रिपुरा BJP के एक सूत्र ने बताया है कि मुख्यमंत्री माणिक साहा, BJP के राज्य प्रभारी महेश शर्मा समेत कई बड़े नेता प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे त्रिपुरा विधानसभा में 16 फरवरी को मतदान होना है। इसके अलावा मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है। वोटों की गिनती सभी जगहों पर एक साथ 2 मार्च को होगी है। 

अमित शाह ने भरी थी त्रिपुरा मे हुंकार

इससे पहले त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने 6 फरवरी सोमवार को अगरतला (Agartala) में एक रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में शाह ने पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई और राज्य में दोबारा बीजेपी सरकार बनाने की अपील की है। राज्य में सभी पार्टियां चुनाव -प्रचार में जोर- शोर से लगी है।

60 विधानसभा सीटों के लिए होंगे चुनाव

त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव के लिए बीजेपी ने 55 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि पांच सीटों पर इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) चुनाव लड़ेगी। लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन ने भी सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। 60 सीटों में से 43 सीटों पर माकपा, 13 पर कांग्रेस, एक पर भाकपा, एक सीट पर आरएसपी और एक पर फॉरवर्ड ब्लॉक उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें: Tripura Elections: त्रिपुरा में PM मोदी भरेंगे हुंकार, 11 और 13 फरवरी को करेगें रैली

 

Advertisement

Published February 9th, 2023 at 08:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo