Advertisement

Updated February 14th, 2019 at 14:08 IST

SC के फैसले पर केजरीवाल ने उठाया सवाल, कहा- ''ये फैसला संविधान, लोकतंत्र और जनतंत्र के खिलाफ है''

सीएम केजरीवाल ने इस फैसले को 'संविधान, लोकतंत्र और जनतंत्र के खिलाफ बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ''आज जो सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

LG और दिल्ली सरकार के बीच छिड़े घमासान पर आज देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है जिसमें आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार को बड़ा झटका लगा। अदालत के फैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट पर सवाल खड़ा कर दिया।

सीएम केजरीवाल ने इस फैसले को 'संविधान, लोकतंत्र और जनतंत्र के खिलाफ बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ''आज जो सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है ये दुर्भाग्यपूर्ण है। ये दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय है। 
ये फैसला संविधान, लोकतंत्र और जनतंत्र के खिलाफ है।''

उन्होंने कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हैं। लेकिन हम अपने अफसरों का ट्रांसफर भी नहीं कर सकते तो सरकार कैसे चलेगी। आज का जजमेंट कहता है कि जिस पार्टी को 70 में से 67 सीट मिली उसे अधिकार नहीं है। लेकिन तीन वालों को अधिकार है। ये कैसा जनतंत्र है। ये कैसा ऑर्डर है। चार साल से हम ये भुगत रहे हैं। 

ACB को लेकर सवाल उठाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 40 साल से एंटी करप्शन ब्रांच दिल्ली के पास थी लेकिन अब नहीं है। दिल्ली की सरकार चुनी हुई है, सारी शक्तियां विपक्षी पार्टियों को दे दी। दिल्ली की जनता के पास एक ही तरीका है। 

उन्होंने कहा कि हमने रोज लड़ लड़कर काम किया है। अनशन करना पड़ा, किसानों के विकास के लिए। हर काम के लिए धरना करना पड़ा। दिल्ली के जनता से एक विनती है कि सभी 7 लोकसभा सीटें हमें दीजिए। ये वोट पीएम के लिए नहीं दिल्ली के लिए वोट देना। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।

बता दे, केजरीवाल पहले शख्स नहीं हैं जिन्होंने LG Vs दिल्ली सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सवाल उठाया है। इससे पहले आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी अपनी सारी मर्यादा को ताक पर रखते हुए अनाप-शनाप ट्वीट कर दिया। 

साफ है कोर्ट के फैसले से आम आदमी पार्टी बौखला गई है। आप नेता संजय सिंह ने एक के बाद एक ट्वीट करके अपनी बौखलाहट का नज़ारा पेश किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ''क्या सुप्रीम कोर्ट ने अपनी सारी गरिमा समाप्त कर दी है? "न्याय में विलम्ब न्याय नही है" जज को जनता भगवान मानती है लेकिन भगवान भी इंसाफ़ करने में विफल है।''

संजय सिंह यहीं नहीं रुके इसके बाद ट्वीट करके उन्होंने पीएम मोदी पर सवाल उठा दिया और नही राग अलापने लगे जो राहुल गांधी अलापते आए हैं। संजय सिंह ने लिखा, ''क्या मोदी जी की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट निर्णय नही देता? राफ़ेल में खुला भ्रष्टाचार हुआ केन्द्र सरकार ने SC में झूठ बोला पर SC ख़ामोश ? CBI पर SC ने निर्णय दिया या मज़ाक़ किया? दिल्ली की करोड़ों जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया सुप्रीम कोर्ट है या नायब तहसीलदार कोर्ट?''

इसे भी पढ़ें - सर्वोच्च अदालत के फैसले से बौखलाई AAP, कहा- ''सुप्रीम कोर्ट ने अपनी गरिमा समाप्त कर दी है''

बता दें, LG और दिल्ली सरकार के बीच अधिकारों की लड़ाई पर आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। फैसले के मुताबिक जमीन, लॉ, पुलिस पर अधिकार केंद्र का रहेगा जबकि और कई एक्जीक्यूटिव अधिकार दिल्ली सरकार को मिल गए हैं। लेकिन ट्रांसफर,पोस्टिंग पर जजों की राय अलग-अलग रही। एक तरीके से देखें तो मामला 50-50 रहा..

Advertisement

Published February 14th, 2019 at 14:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo