Advertisement

Updated February 27th, 2021 at 16:23 IST

तेजस्वी यादव का ऐलान; 'असम विधानसभा चुनाव लड़ेगी RJD'

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 27 मार्च से विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं। वहीं अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD)ने असम में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 27 मार्च से विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं। वहीं अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD)ने असम में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बता दें, तेजस्वी यादव ने कहा है कि फिलहाल उनकी पार्टी राज्य के कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसपर फैसला नहीं हुआ है।

असम विधानसभा चुनाव में RJD की भूमिका के सवाल पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, 'हम एक राजनीतिक पार्टी हैं और असम और अन्य राज्यों में अपना विस्तार करना चाहते हैं। कितने सीटों पर लड़ना है इसके लिए बातचीत होगी।'

इसके साथ ही तेजस्वी ने कहा कि, 'जो देश के लिए, 'असम के लिए ठीक नहीं हैं वो लोग सत्ता में दोबारा ना आए इसलिए हमारी जो जरूरत होगी उसके लिए हम असम आए हैं।'

इससे पहले तेजस्वी यादव ने असम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा से गुवाहाटी में शिष्टाचार मुलाक़ात की थी। बता दें, असम में फिलहाल बीजेपी की सरकार है। वहां 126 विधानसभा की सीटें हैं। वहीं राज्य में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 27 मार्च को पहले चरण, एक अप्रैल को दूसरा चरण और 6 अप्रैल को तीसरा चरण होगा। साथ ही 2 मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

वहीं कुछ दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा था। गृह मंत्री ने कहा था कि, PM मोदी के नेतृत्व में पूरे उत्तर पूर्व में विकास की नई शुरुआत हुई है। पहले असम आंदोलन, हिंसा से जाना जाता था, आज मोदी जी ने असम का गौरव बढ़ाने के ढेरों कार्य किए हैं। बता दें, बीजेपी ने राज्य में 100 सीटें जीतने का अपना लक्ष्य रखा है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल की लड़ाई 'बुआ से बेटी' पर आई; बीजेपी ने जारी किया पोस्टर, कहा- ममता से मुकाबला करेंगी हमारी 9 बेटियां

Advertisement

Published February 27th, 2021 at 16:23 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo