Advertisement

Updated September 23rd, 2021 at 17:32 IST

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया 'खजाना लूटने और लोगों का शोषण' करने का आरोप, डिप्टी CM पर जमकर बोला हमला

राष्ट्रीय जनता दल और विपक्षी दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर पर आम जनता का शोषण करने और राज्य खजाने को लूटने का आरोप लगाया है।

Reported by: Nisha Bharti
PTI/PIXABAY
PTI/PIXABAY | Image:self
Advertisement

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और विपक्षी विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बुधवार यानि 22 सितंबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। राजद नेता बिहार सरकार (Bihar government) पर आम जनता का शोषण करने और राज्य खजाने को लूटने का आरोप लगाया है। यादव ने कहा कि हालिया 53 करोड़ रुपए का ठेका बिहार के अधिकारियों द्वारा बिहार के उप मुख्यमंत्री के सहयोगियों को दे दिया गया। यादव ने मामले पर जोर देते हुए इस पर कड़ी जांच की मांग की है।    

तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कहा, 'इस सरकार में केवल बस जनता का शोषण और लूट हो रहा है। यहां ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार ही है। ये जांच का विषय है। उप मुख्यमंत्री की जरूर जांच होनी चाहिए।'

ये भी पढ़ें :  केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बयान; 'आने वाले 25 साल भारत के लिए अहम, J&K को करनी चाहिए 2047 की तैयारी'

कटिहार मामले पर जांच की उठी मांग 

राजद नेता ने  नीतीश कुमार की सरकार से कटिहार मामले (Katihar matter) पर जांच की मांग की है। कटिहार के एक गांव के दो बच्चों के अकाउंट में रहस्यमयी तरीके से करोड़ रुपए डाले गए थे। 15 सितंबर को सोशल मीडिया पर (Ktihar viral video)  दोनों बच्चों का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों बच्चे अकाउंट में आए 900 करोड़ रुपए की राशि के लिए केंद्र सरकार का आभार जता रहे थे।   

इसी बीच तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav extortion case) ने चुनावी टिकट के बदले कथित रूप से पैसे लेने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के पटना अदालत के आदेश का जवाब देते हुए कहा, 'उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई भी व्यक्ति उनके खिलाफ केस दर्ज करें'।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खींचतान; टीएस सिंह देव समर्थक नेता पर केस दर्ज, मंत्री बोले- 'ये बदले की कार्रवाई'

इस मामले पर कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह (Sanjiv Kumar Singh) ने पटना हाई कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि राजद नेताओं ने उनसे लोकसभा और विधानसभा चुनावों में टिकट देने के बदले 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। इसके अलावा उन्हें जान से मारने कि धमकी भी मिली। कांग्रेस नेता नेता ने दावा किया कि पैसे देने के बाद उन्हें टिकट नहीं मिला, और जब उन्होंने आरोपियों से इस बारे में पूछा तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस आरोप में तेजस्वी यादव के अलावा उनकी मीसा भारती, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह औरराजेश राठौर का नाम भी शामिल है। 

ये भी पढ़ें :  भवानीपुर उपचुनाव: ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी ने ली चुटकी, हरदीप पुरी बोले- 'TMC की नेता नर्वस हैं'

Advertisement

Published September 23rd, 2021 at 17:32 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

22 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo