Advertisement

Updated November 25th, 2022 at 14:20 IST

'इन्हें क्या लगता है ये ईरान है?'... Jama Masjid में लड़कियों की 'No Entry' पर भड़कीं Swati Maliwal, भेजा नोटिस

दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women) ने भी फैसले पर आपत्ति जताई है और जामा मस्जिद के शाही इमाम (Shahi Imam of Jama Masjid) को नोटिस जारी किया है।

Reported by: Dalchand Kumar
| Image:self
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली की मशहूर जामा मस्जिद (Jama Masjid) के एक फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। मस्जिद प्रशासन की ओर से एक आदेश जारी हुआ, जिसमें अब मस्जिद के अंदर लड़कियों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। फैसले के बाद नोटिस भी मस्जिद की दीवारों पर चस्पा कर दिए गए हैं। नोटिस चस्पा होने के बाद अब इस फैसले की जमकर आलोचना की जा रही है। दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women) ने भी फैसले पर आपत्ति जताई है और जामा मस्जिद के शाही इमाम (Shahi Imam of Jama Masjid) को महिलाओं के प्रतिबंध को लेकर नोटिस जारी किया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने कहा कि शाही इमाम को नोटिस जारी किया किया है। हम चाहते हैं कि ये गैर संवैधानिक हरकत तुरंत खत्म हो। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने कहा कि 'ये बहुत ही शर्मनाक और गैर संवैधानिक हरकत है। इन्हें क्या लगता है ये भारत नहीं ईरान है कि इनका जब मन करेगा महिलाओं से ये भेदभाव करेंगे और इन्हें कोई कुछ नहीं कहेगा। जितना हक एक पुरुष का इबादत करने का है उतना ही एक महिला का भी है।'

यह भी पढ़ें: Shraddha की चिट्ठी पर पिता का फूटा गुस्सा, पुलिस को ठहराया जिम्मेदार, कहा- ‘मुझे नहीं बताया लेकिन…’

दरअसल, दिल्ली की जामा मस्जिद में अकेली लड़की और लड़कियों के समूह के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। बताया जा रहा है कि जामा मस्जिद के तीन मुख्य प्रवेश द्वारों के बाहर कुछ दिन पहले नोटिस लगाए गए, जिन पर तारीख नहीं है। एक नोटिस पर लिखा है- 'जामा मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले दाखिला मना है।' 

एएनआई के मुताबिक, जामा मस्जिद के पीआरओ सबीउल्लाह खान ने कहा कि अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह एक धार्मिक स्थल है, इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है। इबादत करने वालों के लिए कोई रोक नहीं है।' इस फैसले पर कुछ वर्गों से आलोचनाओं के बाद शाही इमाम ने भी कहा कि नमाज पढ़ने आने वाली लड़कियों के लिए यह आदेश नहीं है।

यह भी पढ़ें: Richa Chadha ने विवादित ट्वीट पर मांगी माफी, लिखा- ‘सेना के अपमान का सोच भी नहीं सकती’

Advertisement

Published November 25th, 2022 at 14:20 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo