Advertisement

Updated November 28th, 2022 at 16:22 IST

'Love Jihad और UCC पर बोलना ध्रुवीकरण नहीं'; Himanta Biswa Sarma ने Congress को सुनाई खरी खरी

हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) का कहना है कि लव जिहाद और कॉमन सिविल कोड की बात करना ध्रुवीकरण नहीं होता है, बल्कि यह वूमेन इंपावरमेंट होता है।

Reported by: Dalchand Kumar
| Image:self
Advertisement

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) का कहना है कि लव जिहाद और कॉमन सिविल कोड की बात करना ध्रुवीकरण नहीं होता है, बल्कि यह वूमेन इंपावरमेंट होता है। कांग्रेस (Congress) पर बड़ा हमला बोलते हुए हिमंत बिस्व सरमा ने इन दोनों के लिए मुख्य विपक्षी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। वहीं असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 'सद्दाम हुसैन' पर मचे घमासान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैंने राहुल गांधी को मजाक में बोला कि उनका चेहरा तो सद्दाम हुसैन जैसा हो रहा है। कांग्रेस मुझे ट्रोल करने के चक्कर में खुद ही सद्दाम हुसैन (Saddam Hussein) वाले कमेंट को वायरल कर रही है।

गुजरात के अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, 'यूसीसी बाबा साहेब का सपना था, लेकिन नेहरू ने इसे नकारा और देश की मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय किया। साथ ही बाबा साहेब अंबेडकर के साथ भी धोखा ​​किया।' हिमंत बिस्व सरमा ने आगे कहा कि 2020 में श्रद्धा ने महाराष्ट्र पुलिस को जब कहा कि आफताब उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा, तब कांग्रेस की महा वसूली सरकार ने तुष्टीकरण एवं वोट बैंक की राजनीति के लिए आफताब को बचाया, शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें: गहराने लगा कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद; मुख्यमंत्री बोम्मई ने की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

राहुल गांधी पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने राहुल गांधी को मजाक में बोला कि उनका चेहरा तो सद्दाम हुसैन जैसा हो रहा है। इस पर कांग्रेस के लोग नाराज हो गए हैं। इसमें नाराज होने की बात क्या है। राहुल गांधी को लगता है कि दाढ़ी बढ़ाने से उनके अंदर मिच्युरिटी आ जाएगी, ये तो नहीं हो सकता है। ये अपने आप आने वाली चीज नहीं है। मैंने राहुल गांधी को बहादुर सफर जहां तो नहीं बोला है, मैंने इतना ही बोला कि उनका चेहरा सद्दान हुसैन जैसा लग रहा है। कांग्रेस मुझे ट्रोल करने के चक्कर में खुद ही सद्दाम हुसैन वाले कमेंट को वायरल कर रही है।'

हिमंत बिस्व सरमा ने इसी के साथ कांग्रेस के नेताओं को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा, 'कांग्रेसियों को याद होना चाहिए उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में क्या क्या बोला था और क्या क्या बोलने का दुस्साहस किया था। इसके बाद मुझे ज्ञान दीजिए कि क्या बोलना सही है और क्या बोलना सही नहीं है।'

यह भी पढ़ें: JDU के MLC Gulam Gaush ने मुस्लिमों पर की ऐसी टिप्पणी, बढ़ सकती है Nitish Kumar की टेंशन!
 

Advertisement

Published November 28th, 2022 at 16:22 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo