Advertisement

Updated February 5th, 2023 at 18:08 IST

Ramcharitmanas विवाद पर Akhilesh Yadav ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जो गलत है, वो...'

रामचरितमानस (Ramcharitmanas) विवाद पर सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस से किसी को शिकायत नहीं है, लेकिन जो गलत है वह गलत है।

Reported by: Dalchand Kumar
| Image:self
Advertisement

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रामचरितमानस को लेकर 'धर्मयुद्ध' थम नहीं रहा है। हिंदू ग्रंथ पर स्वामी प्रसाद मौर्य समेत समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के तमाम नेताओं के बयानों से उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। विवादों के बीच अब इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) का भी बयान आ गया है। सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि रामचरितमानस (Ramcharitmanas) से किसी को शिकायत नहीं है, लेकिन जो गलत है वह गलत है। इस दौरान अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और बीजेपी पर भी हमला बोला। 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को आगरा पहुंचे थे। यहां पत्रकारों ने रामचरितमानस विवाद को लेकर सवाल पूछा तो अखिलेश यादव ने कहा, 'मैं आज भी प्रत्येक दिन सुबह एक घंटा भजन सुनता हूं। योगी जी को तो सारे भजन याद होंगे उन्हें सुनने की ज़रुरत नहीं है, उन्हें भजन सुनने का समय भी नहीं मिलता होगा। रामचरितमानस से किसी को शिकायत नहीं है लेकिन जो गलत है वह गलत है।' अखिलेश यादव ने कहा, 

ये देश का बड़ा सवाल है,  एक दिन में समझने से नहीं होगा। अगर आप महाभारत पढ़ोगे तो दानवीर कर्ण के साथ क्या हुआ, कर्ण को कितना अपमानित होना पड़ा। भाजपा के लोग धर्म के साइंटिस्ट हैं तो बताए कि शूद्र कौन होता है?

यह भी पढ़ें: Ramcharitmanas Controversy: रामचरितमानस के किस श्लोक पर है विवाद? क्या जानते हैं उसका सही अर्थ?

जातीय जनगणना नहीं हो सकती, तो सरकार से हट जाएं- अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि 'बहुत से पिछड़े, दलित, आदिवासी जिन्हें संविधान से जो अधिकार मिले इस सरकार ने नहीं दिए। इस सरकार को ये बताना चाहिए कि जो वीसी बने खासकर यूपी के उसमें कितने दलित और पिछड़े हैं?' उन्होंने आगे कहा कि जो लोग कहते हैं कि जातीय जनगणना नहीं हो सकती, सरकार से हट जाएं। तीन महीने में अगर जातीय जनगणना ना करके दिखाएं समाजवादी लोग तो बताइएगा।

सपा नेता लगातार दे रहे रामचरितमानस पर बयान

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के नेता लगातार रामचरितमानस पर विवादित बयान दे रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले कुछ दिनों से आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए इस ग्रंथ को बैन करने की मांग कर रहे हैं। मौर्य को कई नेताओं का भी साथ मिला है, तो बीजेपी समेत तमाम साधु-संत उनके बयान से काफी नाराज हैं। बता दें कि इन टिप्पणियों को लेकर यूपी के मचे घमासान के बावजूद अखिलेश यादव अपने नेताओं पर अभी तक चुप्पी साधे हुए थे।

यह भी पढ़ें: Ramcharitmanas Row: स्वामी प्रसाद की बढ़ी मुश्किलें; मौर्य सहित 9 के खिलाफ FIR दर्ज

Advertisement

Published February 5th, 2023 at 17:32 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo