Advertisement

Updated March 7th, 2019 at 13:11 IST

राहुल गांधी को BJP का करारा जवाब, कहा- ''...2019 में कांग्रेस गायब हो जाएगी''

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस बारे में अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ये पीसी था? ..देखते देखते पीसी गायब हो गया.. ...2019 में कांग्रेस गायब हो जाएगी।’’

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

राफेल मामले में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ज़हर उगला और पीएम पर निशाना साधा। जिसके बाद राहुल के वार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भारतीय वायुसेना और CAG पर भरोसा नहीं है, तो क्या वह पाकिस्तान पर भरोसा करना चाहते हैं?

BJP के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह इस मामले (राफेल) में राहुल गांधी के झूठ की निंदा करते हैं। उन्हें (राहुल गांधी) भारतीय वायुसेना पर भरोसा नहीं है। CAG (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) और सुप्रीम कोर्ट पर भी कांग्रेस अध्यक्ष को भरोसा नहीं है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया, ‘‘क्या वह पाकिस्तान पर भरोसा करना चाहते हैं।’’

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का मामला है और इसके लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई होनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस बारे में अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ये पीसी था? ..देखते देखते पीसी गायब हो गया.. ...2019 में कांग्रेस गायब हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत के इतिहास में सबसे छोटा प्रेस कांफ्रेंस करने का गिनीज या लिम्का बुक आफ रिकार्ड बनाने निकले हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों के विस्तार के सामने राहुल गांधी की संक्षिप्तता परस्पर विरोधी है।

इसे भी पढ़ें - राफेल मामला: केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, पूछा- PM मोदी पाक साफ हैं तो जांच से क्यों भाग रहे हैं?

Advertisement

Published March 7th, 2019 at 12:53 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo