Advertisement

Updated August 5th, 2020 at 10:36 IST

राम मंदिर भूमिपूजन से पहले रॉबर्ट वाड्रा बने 'राम भक्त', शेयर किया पोस्टर

रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि राम मंदिर का 'भूमिपूजन' राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के लिए एक अवसर बनना चाहिए।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि राम मंदिर का 'भूमिपूजन' राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के लिए एक अवसर बनना चाहिए। एक ट्वीट में न केवल उन्होंने इस ऐतिहासिक घटना का स्वागत किया बल्कि एक कट्टर भक्त के रूप में खुद को दिखाया। वाड्रा ने अपनी फोटो के साथ एक पोस्टर शेयर किया जिसमें लिखा था, जय सियाराम रामलला के मंदिर के भूमिपूजन के कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक सामगम का अवसर बनें। 

कांग्रेस का बयान एक ऐतिहासिक पलटी- BJP

वही मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भगवान राम के महत्व को बताते हुए एक बयान जारी किया था और अयोध्या को 'राष्ट्रीय एकता' के लिए महत्वपूर्ण बताया था। जिसपर बीजेपी ने हमला किया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को यह कहते हुए कांग्रेस पर प्रहार किया कि जिस पार्टी ने भगवान राम के अस्तित्व से ही इनकार किया, वह अब इस मुद्दे पर पलटी मारकर उनका गुणगान कर रही है।

बता दें, कांग्रेस पार्टी के सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा लगातार भूमि पूजन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी का बयान उनके बयान से उलट है।  

वही कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंदिर मामले पर कहा था कि वो 24 घंटे पहले कार्यक्रम से पर कुछ भी राजनीतिक कमेंट नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि राजनीति का धर्म होना चाहिए। धर्म की राजनीति नहीं.. यही राम की मर्यादा है। 

बता दें, दिल्ली से अयोध्या के लिए PM मोदी निकल चुके हैं। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वायु सेना के हेलीकॉप्टर से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। फिर वह सुबह 11.40 बजे साकेत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और फिर हनुमानगढ़ी जाएंगे। प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी में 10 मिनट बिताने वाले हैं और फिर दोपहर को राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। राम मंदिर का शिलान्यास के बाद PM मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे और दोपहर 2.10 बजे अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Bhoomi Pujan LIVE Updates: PM मोदी आज दोपहर 12:30 बजे करेंगे अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास

Advertisement

Published August 5th, 2020 at 10:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo