Advertisement

Updated February 13th, 2019 at 13:37 IST

सदन में संग्राम LIVE: रिपब्लिक भारत ने राफेल पर CAG रिपोर्ट को किया एक्सेस, यहां देखिए

रिपब्लिक भारत ने राफेल पर CAG रिपोर्ट एक्सेस कर लिया है। बता दें, आज राज्यसभा में राफेल पर CAG रिपोर्ट पेश हो गया है।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

LIVE UPDATE: दोपहर 1:33 बजे-

  • CAG रिपोर्ट पर बोलें अरुण जेटली, कहा- 'राफेल डील में कोई गड़बड़ी नहीं है'

LIVE UPDATE: दोपहर 12:48 बजे-

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा, ''राफेल विमान सौदे पर CAG रिपोर्ट जनता की नज़र में आधी अधूरी। यह न तो सम्पूर्ण और न ही पूरी तरह से सही। बीजेपी सरकार में क्यों संवैधानिक संस्थाएं अपना काम पूरी ईमानदारी से नहीं कर पा रही हैं? देश चिन्तित है।''

LIVE UPDATE: दोपहर 12:08 बजे-

  • राफेल मुद्दे और कैग रिपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा- 'राहुल लगातार झूठ बोल रहे हैं, सबसे बड़े झूठे देश में राहुल गांधी हैं, जो तथ्य राहुल ने पेश किए वो झूठे हैं उसके बाद उनकी विश्वसनीयता खत्म हो गई है। कैग रिपोर्ट से भी साफ हो गया है कि राहुल झूठ बोलते हैं और राफेल डील सस्ते में हुई है। राहुल अगर सूरज पर थूकेंगे तो उनके चेहरे पर ही आएगा।

LIVE UPDATE: दोपहर 11:54 बजे-

  • CAG की रिपोर्ट पर बाबुल सुप्रियो ने कहा- 'हर बार राहुल को हर चीज में भ्रष्टाचार दिखता है, जब भी मैं उनके ट्वीट को देखता हूं, तो मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं करता क्योंकि वह उस बच्चे की तरह हैं जो तब तक सब कुछ चाहता है जब तक कि इच्छा पूरी नहीं होती।'

LIVE UPDATE: दोपहर 11:49 बजे-

  • राफेल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा- 'मैं राफेल के बारे में ज्यादा नहीं जानता, मुझे पता है कि एक अखबार के माध्यम से क्या उल्लेख किया गया है। यह ज्यादा स्पष्ट होगा अगर सरकार जेपीसी के लिए सहमत हो। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और सच्चाई लोगों तक पहुंचनी चाहिए। मैं सरकार से JPC के लिए सहमति देने की अपील करता हूं।'

आगामी सत्ता के महामुकाबले यानी साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राफेल पर सियासी संग्राम तेज हो गया है। बुधवार को यानी आज संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन है। ऐसे में विपक्षी पार्टियों ने संसद में एक-एक कर कई मुद्दों पर सरकार को घेरने का मूड बनाया है।

रिपब्लिक भारत ने राफेल पर CAG रिपोर्ट एक्सेस कर लिया है। बता दें, आज राज्यसभा में राफेल पर CAG रिपोर्ट पेश हो गया है।

 इस रिपोर्ट में ये साफ किया गया है कि मोदी सरकार ने राफेल सौदा कम दाम में किया।

यहा देखें..

 

ये कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि विपक्ष के उठ रहे सवालों के बीच मोदी सरकार आज लोकसभा में राफेल विमान सौदे पर कैग (CAG) रिपोर्ट को पेश कर सकती है। राज्यसभा में इसे पेश कर दिया गया और माना जा रहा है कि 12 बजे जब कार्यवाही दोबारा शुरू होगी तो सरकार ये रिपोर्ट लोकसभा में करेगी।

आज संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन है, राज्यसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन  ट्रिपल तलाक  बिल पेश किया जाएगा। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ट्रिपल तलाक बिल पेश करेंगे।

गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि CAG के प्रमुख राजीव महर्षि जो डील के समय फाइनेंस सेक्रेटरी के पद पर थे। ऐसे में रिपोर्ट के जरिए वह सरकार को बचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया।

संसद परिसर में कांग्रेस और टीएमसी सांसदों का विरोध प्रदर्शन ने विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। राफेल, CBI समेत दूसरे मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने सरकार को घेरा। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी भी देखी जा सकती है। TMC के इस प्रदर्शन में राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी शामिल हुईं।

अरुण जेटली ने किया पलटवार..

कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने ब्लॉग के जरिए जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी जानती है 500 और 1600 करोड़ की कहानी एक फिक्शनल कहानी है, यही कारण है कि कैग की रिपोर्ट आने से पहले वह इस प्रकार के मनगढंत आरोप लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें - जेटली ने कहा ‘‘डूबते वंश’’ को बचाने के लिए राफेल पर लगातार झूठ बोल रही कांग्रेस

हालांकि रिपब्लिक भारत के पास मौजूद CAG रिपोर्ट में ये साफ कर दिया गया है कि मोदी सरकार ने राफेल डील सस्ते में की है।

Advertisement

Published February 13th, 2019 at 11:37 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo