Advertisement

Updated February 16th, 2021 at 14:42 IST

रिहाना की विवादित तस्वीर पर बिफरे राम कदम; पूछा- कांग्रेस के लिए सत्ता की भूख गणेश जी से बड़ी हो गई?

भारत में हो रहे किसान आंदोलन का समर्थन कर सुर्खियों में आईं ग्लोबल स्टार और मशहूर पॉप सिंगर रिहाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

भारत में हो रहे किसान आंदोलन का समर्थन कर सुर्खियों में आईं ग्लोबल स्टार और मशहूर पॉप सिंगर रिहाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। बता दें, रिहाना ने एक विवादित फोटो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने टॉपलेस होकर पोज दिया है। जिसमें उन्होंने गणेश मूर्ति का पैंडेंट पहना हुआ है। वहीं उनके इस पोस्ट के बाद भारत में उनका विरोध काफी तेज हो गया है। उन पर हिंदू-देवी देवताओं के अपमान का आरोप लगा है। वहीं बीजेपी नेता राम कदम ने उनके इस पोस्ट के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई है। 

राम कदम ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'रिहाना ने बेशर्मी से हमारे भगवान गणेश जी का अपमान किया। इससे साबित होता है कि रिहाना को भारतीय संस्कृति, परंपरा और हमारे मुद्दों की ना तो जानकारी है ना ही सम्मान।'

इसके साथ ही राम कदम ने कहा, 'उम्मीद है कम से कम अब राहुल गांधी और दूसरे कांग्रेस नेता भारत की छवि खराब करने वाली रिहाना की मदद नहीं लेंगे। क्या अब वो रिहाना की निंदा करेंगे या उनके लिए सत्ता की भूख गणेश जी से बड़ी हो गई।'

आपको बता दें, रिहाना ने अपने लॉन्जरी ब्रांड सैवेज एक्स फेंटी के लिए टॉपलेस फोटो पोस्ट की है। फोटो में रिहाना को पर्पल सैटिन की बॉटम पहने देखा जा सकता है, जिसके साथ उन्होंने भगवान गणेश का पर्पल कलर का पैंडेंट पहना है। इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद रिहाना के खिलाफ लोगों ने जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

दरअसल अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना ने कुछ दिन पहले किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट बंद करने की आलोचना की थी। रिहाना (32) विश्व स्तर की पहली स्टार हैं जिन्होंने सबसे पहले किसान आंदोलन को समर्थन दिया था। उन्होंने सीएनएन के एक लेख के साथ ट्वीट किया था, ‘‘हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन।’’

इसे भी पढ़ें: LAC से पीछे हट रही है चीन की सेना; तस्वीरों में पीछे हटते दिखे जिनपिंग के सैनिक, हटाए तंबू

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: पति को छोड़ने पर महिला को ससुरालवालों ने दी ऐसी सजा, शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल

Advertisement

Published February 16th, 2021 at 14:42 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo