Advertisement

Updated August 1st, 2020 at 17:40 IST

नहीं रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, सिंगापुर में हुआ निधन

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। बता दें, सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। मुलायम सिंह के काफी करीबी थे।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। बता दें, सिंगापुर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। करीब 6 महीने से वो बीमार चल रहे थे। हाल ही में अमर सिंह का किडनी प्रत्यारोपण हुआ था।

अमर सिंह मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी थे। वो काफी समय तक समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे। समाजवादी पार्टी के महासचिव भी रहे थे। साल 2010 को उन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। सपा से अलग होने के बाद अमर सिंह PM मोदी और BJP का समर्थन करने लगे थे।

उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई है। सांसद गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद माननीय श्री अमर सिंह जी के निधन की दुखद खबर मिली, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति'

वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करते हुए दुख जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।'

वही मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

 

Advertisement

Published August 1st, 2020 at 16:47 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo