Advertisement

Updated July 19th, 2020 at 18:26 IST

लग्जरी होटल में अंताक्षरी खेल रहे कांग्रेसी विधायकों पर संबित पात्रा का तंज; 'पिज्जा, पास्ता, अंताक्षरी..क्या ठाट है'

राजस्थान के जयपुर के फेयर माउंट होटल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के विधायक मौजूद हैं।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

राजस्थान के जयपुर के फेयर माउंट होटल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के विधायक मौजूद हैं। जबसे सचिन पायलट ने गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोला और बागी रूख अख्तियार किया है तब से ही गहलोत समर्थक इसी होटल में मौजूद हैं। वही होटल में टाइम पास करने के लिए ये विधायक कभी बॉलीवुड की फिल्में देख रहे हैं तो कभी अंताक्षरी खेल रहे हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के एक वीडियो को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने रीट्वीट किया है। बता दें, वीडियो में कांग्रेसी विधायक अंताक्षरी खेल रहे हैं। जिसमें वो 'हम होंगे कामयाब' वाला गीत गुनगुना रहे हैं।

पात्रा ने वीडियो पर तंज कसते हुए लिखा है, 'वाह.. पिज़्ज़ा, पास्ता और मुगल-ए-आज़म के बाद आज अंताक्षरी..क्या ठाट है..वहां Corona से जनता पस्त.. और यहां न किसी मास्क की ज़रूरत न social distancing की..कमाल है!!'

इससे पहले होटल के भीतर कोई बोरियत महसूस ना करे इसके लिए वहां पर बॉलीवुड की फिल्में दिखाई जा रही हैं। शनिवार को होटल में एक्टर आमिर खान की फिल्म 'लगान' दिखाई गई थी। इससे पहले होटल में सदाबहार सुपरहिट फिल्म मुगल-ए-आज़म दिखाई गई। 

वही दूसरी ओर विधायकों को योग, कुकिंग क्लास करते हुए भी देखा गया। कोरोना काल में अपने आपको फिट रखने के लिए तमाम विधायक योग कर रहे हैं। वही इटैलियन फूड का भी जमकर मजा ले रहे हैं।

इससे पहले राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की पहली प्रतिक्रिया आई। जिसमें उन्होंने साफतौर पर कांग्रेस पार्टी और सीएम गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए राजस्थान की मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को दुर्गाभाग्यपूर्ण बताया है। 

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में सचिन पायलट को राजस्थान के डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है और बीजेपी पर राजस्थान की सरकार को गिराने का आरोप लगाया है। 

आपको बता दें, राजस्थान में 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 107 विधायक हैं जिनमें से 19 असंतुष्ट विधायकों को अध्यक्ष ने अयोग्य करार देने का नोटिस जारी किया है और उन्होंने इसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। साथ ही कांग्रेस ने दावा किया है कि गहलोत सरकार के पास BTP के दो विधायकों समेत 109 विधायकों का समर्थन है।

Advertisement

Published July 19th, 2020 at 18:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo