Advertisement

Updated November 21st, 2021 at 14:46 IST

राजस्थान कैबिनेट संकट: गहलोत खेमे के 12 विधायक फेरबदल से हुए नाराज; शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल

राजस्थान कैबिनेट में फेरबदल से नाराज 12 विधायक आज शाम चार बजे राजभवन में होने वाले 15 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

राजस्थान कैबिनेट (Rajasthan Cabinet) में फेरबदल से नाराज 12 विधायक आज शाम चार बजे राजभवन में होने वाले 15 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। ये जानकारी सूत्रों ने दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बसपा से कांग्रेसी बने चार विधायक लखन मीणा, वाजिब अली, जोगिंदर अवाना, संदीप यादव, अलवर के छह विधायक और भरतपुर के दो विधायक गहलोत सरकार द्वारा दरकिनार किए जाने का हवाला देते हुए कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। गहलोत खेमे के सभी 12 विधायकों ने 2020 में सचिन पायलट (Sachin Pilot) के असफल विद्रोह के बीच 'गहलोत सरकार को बचाने' में अहम भूमिका निभाई थी। 

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्स से बात करते हुए, बसपा से कांग्रेस विधायक बने वाजिब अली ने कहा, "जिन लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है। उम्मीद है कि वो पार्टी और सरकार को मजबूत करेंगे। हम निराश नहीं हैं, हम लोगों के समर्थन के कारण चुने गए हैं। कांग्रेस ने हमें महत्वपूर्ण नहीं बनाया।" 

गहलोत सरकार को अपने विश्वास मत में वोट देने वाले छह बागी विधायकों ने हाल ही में कांग्रेस आलाकमान की बैठक में पायलट की कैबिनेट विस्तार की मांग का विरोध किया था।

15 नेताओं को दिलाई जाएगी मंत्री पद की शपथ

राजस्थान कैबिनेट के विस्तार की आज घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस के 15 विधायक आज शाम चार बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। इन 15 नेताओं में से पांच विधायक पायलट खेमे के हैं, वहीं अशोक गहलोत खेमे के छह विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: अब दूर हुई 'नाराजगी': नए मंत्रिमंडल में समर्थकों को जगह मिलने से सचिन पायलट खुश, कांग्रेस आलाकमान की प्रशंसा की

मंत्रियों की सूची के अनुसार, पायलट के 'वफादार' हेमाराम चौधरी, मुरारी लाल मीणा, जाहिदा खान, राजेंद्र सिंह गुढ़ा और बृजेंद्र ओला कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ लेने वाले अन्य कैबिनेट मंत्रियों में महेंद्रजीत सिंह मालवीय, शकुंतला रावत, गोविंद राम मेघवाल, महेश जोशी, रामलाल जाट, विश्वेंद्र सिंह, ममता भूपेश, टीकाराम जूली, रमेश मीणा, भजनलाल जाटव हैं।

इसे भी पढ़ें: 'जरूरत पड़ी तो फिर लाए जाएंगे कृषि कानून'...राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिया बड़ा बयान

Advertisement

Published November 21st, 2021 at 14:46 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo