Advertisement

Updated January 23rd, 2019 at 13:21 IST

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! प्रियंका गांधी की हुई राजनीति में एंट्री, सौंपी पूर्वी UP की कमान

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश पूर्व के लिए AICC महासचिव के रूप में श्रीमान प्रियंका गांधी वाड्रा को भी नियुक्त किया है

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से एक बड़ी खबर आ रही है. नेहरु- गांधी परिवार की बेटी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री हो गई है. इसकी पुष्टि खुद कांग्रेस पार्टी ने की है. पार्टी द्वारा बुधवार को प्रेस रिलीज में प्रियंका को देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की कमान सौंपते हुए उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश से  AICC महासचिव के रूप में नियुक्त किया है. 

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश पूर्व के लिए AICC महासचिव के रूप में श्रीमान प्रियंका गांधी वाड्रा को भी नियुक्त किया है जो फरवरी 2019 के पहले सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करेंगी. 

साथ ही कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए के सी वेणुगोपाल, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिराज सिंधिया को उनकी नई नियुक्तियों बधाई दी है.  

प्रियंका गांधी को को उत्तर प्रदेश पूर्व के लिए कांग्रेस महासचिव नियुक्त करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोहरा ने कहा कि प्रियंका गांधी को बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.  इससे न केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश बल्कि अन्य क्षेत्रों पर भी असर पड़ेगा.

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने प्रियंका गांध को शुभकामनाएं दी हैं. उन्हंने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जी को नयी जिम्मेदारी के लिए अनंत शुभकामनाएं. कार्यकर्ता कई वर्षों से मांग कर रहे थे कि प्रियंका जी सक्रिय राजनीति में आएं. कार्यकर्ताओं की मांग पूरी करने के लिए राहुल जी का आभार.

 

 

Advertisement

Published January 23rd, 2019 at 13:13 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo