Advertisement

Updated August 27th, 2021 at 13:03 IST

पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर माली ने दिया इस्तीफा, कश्मीर को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने अपने बयान पर मचे बवाल के बाद अब अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Reported by: Dalchand Kumar
PIC Credit- PTI/@MalwinderSinghMali_Facebook
PIC Credit- PTI/@MalwinderSinghMali_Facebook | Image:self
Advertisement

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने अपने बयान पर मचे बवाल के बाद अब अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माली ने यह फैसला तब लिया है, जब पंजाब के अंदर पार्टी में जारी घमासान के बीच कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धू के सलाहकार को हटाने का आदेश द‍िया था। मलविंदर सिंह माली ने शुक्रवार को एक प्रेस नोट जारी कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: कश्मीर, पाक को लेकर पंजाब के कांग्रेस नेताओं के बयान पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस नेतृत्व: जेपी नड्डा

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोलने के साथ जम्‍मू-कश्‍मीर को लेकर व‍िवाद‍ित बयान दिया था, जिसपर काफी बवाल हुआ था। सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने कथित तौर पर दावा किया था कि 'कश्मीर, कश्मीरी लोगों का देश है।' माली ने अपने बयान में कहा था, 'कश्मीर, कश्मीरियों का है। यूएनओ प्रस्तावों के सिद्धांतों के खिलाफ जाकर भारत और पाकिस्तान ने अवैध रूप से कश्मीर पर कब्जा कर लिया। अगर कश्मीर भारत का हिस्सा था तो अनुच्छेद 370 और 35 A की क्या जरूरत थी।' 

इसके अलावा माली ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का एक विवादित स्केच भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस स्केच में इंदिरा गांधी मानव खोपड़ी के ढेर के पास खड़ी हुई दिखाई गईं थीं। इसके अलावा स्केच में उनके एक हाथ में बंदूक और बंदूक की नली पर भी एक खोपड़ी लटकी हुई दिखाई गई थी। माली के विवादित बयान के बाद इस स्केच को लेकर काफी आलोचना की गई।

यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में खींचतान: CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया 'शक्ति प्रदर्शन', डिनर पार्टी में जुटे 58 विधायक और 8 सांसद

विपक्ष के अलावा कांग्रेस के भी तमाम नेताओं ने सवाल खड़े किए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विवादित बयान को लेकर सिद्धू के सलाहकार माली को चेताया था। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को अपने सलाहकारों को हटाने के लिए कहा था। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने सिद्धू को इसे लेकर सख्त संकेत दिए थे। फिलहाल माली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement

Published August 27th, 2021 at 13:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo