Advertisement

Updated June 21st, 2021 at 11:41 IST

पंजाब: कांग्रेस के आंतरिक कलह पर बोले मनजिंदर सिंह सिरसा; 'सिद्धू बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री'

पंजाब कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह जारी है, इस बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

पंजाब कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह जारी है, इस बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। वहीं अब कांग्रेस पार्टी के अंदर के झगडे पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बयान दिया है। सिरसा ने नवजोत सिंह सिद्धू पर कटाक्ष किया और कहा कि वह अपने 'स्टंट' के लिए जाने जाते हैं। अकाली दल के नेता ने कहा कि सिद्धू ने कांग्रेस के सामने कभी भी अपनी उम्मीदों को स्पष्ट नहीं किया।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, सिद्धू का बयान 'व्यवस्था' से संबंधित नहीं हैं वो बदलाव की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू 'पूरा केक' चाहते हैं। 

सिरसा ने कहा- "यह कोई नई बात नहीं है क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू इस तरह के स्टंट के लिए जाने जाते हैं। अगर उन्हें लगता है कि उन्हें किस लिए उपेक्षित किया गया है? उन्होंने कहा कि उन्हें कैबिनेट बर्थ की पेशकश की गई थी। लेकिन उन्होंने कभी नहीं बताया कि वह क्या उम्मीद कर रहे हैं। क्या वह चाहते हैं कि कांग्रेस उन्हें पंजाब के सीएम या पीसीसी अध्यक्ष बनाए?" 

"उन्हें पूरा केक चाहिए। इसलिए यह व्यवस्था बदलने या पंजाब को बदलने के बारे में नहीं है। वह सिर्फ अपनी कुर्सी के लिए लड़ना चाहते हैं।"

अकाली दल के नेता ने सिद्धू पर आगे प्रहार किया और कहा कि, 'वह मुख्यमंत्री की कुर्सी की ओर देख रहे हैं। यही उनका एकमात्र मकसद है और कुछ नहीं।'

अकाली दल का अमरिंदर पर वार

अकाली दल के नेता ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार का प्रदर्शन 'शून्य' है। सिरसा ने दावा किया है कि पंजाब के सीएम अपने फार्महाउस से बाहर नहीं आ रहे हैं और वह कभी मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं गए। सिरसा ने COVID-19 के बीच राजनीति के लिए अमरिंदर सिंह की आलोचना की। 

सिरसा ने कहा, "पिछले 3-4 वर्षों में, वह मुश्किल से सीएम कार्यालय गए। शायद दो या तीन बार, अधिकतम तीन बार वह सीएम कार्यालय गए। अमरिंदर सिंह आराम कर रहे हैं और अपने फार्महाउस पर जीवन का आनंद ले रहे हैं। जब पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है। वो कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं। वे सिर्फ कांग्रेस आलाकमान से आशीर्वाद मांग रहे हैं। उनकी रेटिंग शून्य से शून्य है। दोनों नेता - अमरिंदर सिंह और सिद्धू सीएम बनना चाहते हैं। 

आपको बता दें, सिद्धू बेअदबी मामले पर कैप्टन से नाराज हैं। इसी मामले को लेकर दोनों के बीच काफी ज्यादा विवाद बढ़ गया है। वहीं अब पूरा मामला दिल्ली पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी इस पूरे विवाद पर जल्द दोनों नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। 

Advertisement

Published June 21st, 2021 at 11:41 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

11 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo