Advertisement

Updated February 13th, 2019 at 09:46 IST

ममता बनर्जी ने दिल्ली का किया रुख, पोस्टर में ये लिखकर किया गया स्वागत

गौरतलब है कि पिछले महीने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में महागठबंधन की एक रैली का आयोजन किया गया था।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में राजनीतिक दांव पेंच और अपना जोर आजमाने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई विपक्षी दल के नेता जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी का प्रदर्शन करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ एक और महारैली में विपक्षी नेता अब से थोड़ी ही देर में दिल्ली के जंतर मंतर पर जमा होंगे।

जंतरमंतर में विपक्षी पार्टियों का धरना है, तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह 12 बजे से अरविंद केजरीवाल की अगुआई में शुरू होगा। ममता बनर्जी देर रात दिल्ली पहुंच गई है इससे पहले ममता बनर्जी के जंतर मंतर और आसपास के इलाकों में पोस्टर लगाए गए है जिसमें लिखा है दीदी आप खुल कर मुस्कुराइए आप लोकतंत्र में हैं। जाहिर तौर पर ममता बनर्जी के लिए ये किसी ताने से कम नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले महीने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में महागठबंधन की एक रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे।

आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने मीडिया से बताया कि रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद यादव हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया, समाजवादी पार्टी, द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक दल और अन्य पार्टियों के नेता भी महा रैली को संबोधित करेंगे।

उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी रैली में शिरकत कर रहे हैं तो दिल्ली सरकार में मंत्री राय ने कहा कि उन्हें निमंत्रण भेजा गया है। आम आदमी पार्टी ने उन सभी विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजा है जो पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष बनर्जी की ओर से आयोजित की गई बीजेपी विरोधी रैली में आए थे।

पिछले हफ्ते लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जम कर हमला किया। उन्होंने कहा था कि लोग मिलावटी सरकार के कारनामे तो देख चुके हैं, लेकिन अब तो महामिलावट की तैयारी की जा रही है। पीएम मोदी का इशारा महागठबंधन की तरफ था।

बता दें, ममता बनर्जी ने इस रैली में आने का ऐलान उस वक्त किया था जब सीबीआई के अधिकारियों पर शिकंजा कसने के बाद वो कोलकाता के पुलिस कमिश्नर के साथ धरने पर बैठी थी। ममता ने केंद्र की मोदी सरकार को अपने धरने की वजह बताई थी इसके अलावा उन्होंने उस वक्त भी यही हवाला दिया था कि लोकतंत्र खतरे में है।

Advertisement

Published February 13th, 2019 at 08:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo