Advertisement

Updated July 31st, 2021 at 17:23 IST

यूपी चुनाव: शिवपाल यादव का दावा; 'इस बार जहां हम होंगे वहां बनेगी सरकार, हर परिवार में एक को देंगे नौकरी'

शिवपाल सिंह यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र से 2022 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है। 

Reported by: Nisha Bharti
@shivpalsinghyad/twitter
@shivpalsinghyad/twitter | Image:self
Advertisement

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव मैदान में उतर चुके हैं और अपनी जीत का बिगुल बजा रहे हैं। पक्ष और विपक्ष लगातार एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। वहीं बीजेपी प्रदेश में अपनी वापसी के लिए अभी से जुट गई है। 

अगली बार फिर से मुख्यमंत्री बनने की लालसा लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी बीच प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र से 2022 विधानसभा चुनाव में इटावा जनपद के प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान जसवंतनगर के विधायक ने आज जसवंतनगर सीएचसी का निरीक्षण किया और कई विकास कार्यो का शिलान्यास किया। 

उन्होंने मंच से अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार जहां हम होंगे वहां सरकार होगी। अबकी बार सरकार बनाएंगे और ऐसा कानून लाएंगे जिससे हर घर मे एक बेटे और बेटी को नौकरी दी जाएगी। हम सरकार में आए तो 250 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे । 

ये भी पढ़ें : यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, रणनीति बनाने की होगी तैयारी

शिवपाल यादव ने जनपद की तीनों विधानसभाओं के प्रत्यशियों की घोषणा की

उन्होंने जनपद के तीनों विधानसभाओं से अपने -अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। जसवंतनगर सीट से उनके बेटे को मैदान में लाने की अटकलें थी, लेकिन कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। लेकिन इस बार उन्होंने अपने बयान से जसवंतनगर विधानसभा सीट से अपने पुत्र आदित्य यादव को चुनाव लड़वाने के संकेत दिए है और प्रत्यशियों के नाम की घोषणा के साथ ही अपनी जीत का बिगुल फूंका है। 

ये भी पढ़ें : CM योगी के बाद अनिल विज का ऐलान, हरियाणा सरकार भी लाएगी लव जिहाद के खिलाफ कानून

चुनाव के लिए मुख्यमंत्री की तैयारियां जोरो पर 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं से राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में युद्धस्तर पर जुटने का आह्वान किया है। इसे लेकर सीएम योगी दिल्ली पहुंच गए ताकि एक साथ सभी सांसदों के साथ मंथन किया जा सके। वहीं कुछ दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं ओर जनसभा को संबोधित कर अपनी जीत और योगी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया था। इसके साथ उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला था।

  ये भी पढ़ें : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को दो दिन के उत्तर प्रदेश के दौर पर

Advertisement

Published July 31st, 2021 at 17:23 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
14 दिन पहलेे
Ravichandran Ashwin
2 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo